Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड से भी की थी ऑक्सीजन की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2021, शनिवार, देहरादून। कोविड की दूसरी लहर के दौरान जब उत्तराखंड को भी ऑक्सीजन की जरूरत थी, तब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्र पर दबाव बनाकर अन्य राज्यों के कोटे की आक्सीजन भी हड़पने का काम किया। उस समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड से भी आक्सीजन की मांग की थी। यह बात अलग है कि प्रदेश की तीरथ सिंह रावत सरकार ने अपनी सूझबूझ से राज्य में आक्सीजन की किल्लत नहीं होने दी।

उत्तराखंड ने गुजरात से ऑक्सीजन मंगाने के साथ ही खुद का उत्पादन भी बढ़ा दिया था। यदि ऐसा नहीं होता तो उत्तराखंड में भी दिक्कत बढ़ सकती थी।उत्तराखंड में अपै्रल से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज होने पर यहां भी ऑक्सीजन की मांग काफी बढ़ गई थी। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पतालों में आक्सीजन बेड कम पड़ने लगे थे। परिणामस्वरूप मरीज घर पर ही सिलिंडर लगाकर आक्सीजन ले रहे थे। हालांकि, ऑक्सीजन के लिए केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों की भांति कोटा तय किया था, मगर बढ़ी मांग को देखते हुए तीरथ सरकार ने गुजरात से आक्सीजन मंगाई। साथ ही प्रदेश में स्थित सभी आक्सीजन प्लांट में उत्पादन बढ़ाने के अलावा विभिन्न स्थानों पर नए प्लांट भी स्थापित किए।

परिणाम स्वरूप ऑक्सीजन को लेकर स्थिति नियंत्रण में रही।कोरोना की दूसरी लहर के उस दौर में दिल्ली की केजरीवाल सरकार की कारस्तानी उत्तराखंड पर भारी पड़ सकती थी। उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड से भी आक्सीजन की मांग की थी। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा केंद्र पर बनाए गए दबाव की जानकारी उजागर होने पर उत्तराखंड के सियासी हल्कों में भी तीखी प्रतिक्रिया हुई है। भाजपा ने इसे न सिर्फ दिल्ली की केजरीवाल सरकार की धोखाधड़ी करार दिया, बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कुल मिलाकर बड़ी धोखाधड़ी की है। केजरीवाल ने मुझे भी आक्सीजन की उपलब्धता के लिए पत्र लिखा था। केजरीवाल सरकार ने मांग से कहीं ज्यादा आक्सीजन का दबाव बनाकर अन्य राज्यों का हक मारने का प्रयास किया। अदालत को भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने धोखे में रखा। इस सबको देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का सच निकलकर सामने आ गया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने जानबूझकर जरूरत से कहीं ज्यादा आक्सीजन की डिमांड कर इसे डंप किया। इससे आम आदमी पार्टी का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!