Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्ड

पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया

उत्तरकाशी : पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया हुआ है। इस घटना के आरोपित एक हिंदू व एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर दिया था तथा दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इस घटना से पुरोला में मुस्लिम व्यापारियों में भी असुरक्षा का भाव बना है। छह दिनों से मुस्लिम व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली हैं।

पुरोला में मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों को सुरक्षा का अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। पुरोला में गारमेंट्स, नाई, फल सब्जी, मोटर मैकेनिक सहित 40 से अधिक मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। मुस्लिम व्यापारियों का कहना है कि पुरोला में जुलूस प्रदर्शन के दौरान जुलूस में शामिल कुछ व्यक्तियों ने मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बोर्ड और बैनर भी फाड़े हैं। उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुरोला से अधिकांश मुस्लिम व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर अपने घरों को लौट गए हैं।जबकि 3 मुस्लिम परिवार पुरोला में ही अपने परिवार के साथ लंबे समय से रहते हैं। इन मुस्लिम व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें नहीं खोली हैं। पुरोला के उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर किसी भी समुदाय विशेष के दुकानदार को व्यापार मंडल व प्रशासन ने दुकाने खाली करने को नहीं कहा है। आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। नगर क्षेत्र में अब माहौल शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित है।

उत्तरकाशी में आज बाजार बंद का आह्वान

व्यापार मंडल उत्तरकाशी आह्वान पर आज उत्तरकाशी जिला मुख्यालय का बाजार बंद है। दोपहर में व्यापारी व स्थानीय लोग उत्तरकाशी हनुमान चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालेंगे। शहर व्यापार मंडल के महामंत्री मनमोहन थलवान ने कहा कि पुरोला, कालसी में हुई घटना के संबंध में सभी की सहमति से बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया।

उत्तरकाशी में बाजार बंद का पूरा असर है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना हमारे नगर में न हो, बाहरी फड़, फेरी, रेड्डी टेली, कबाड़, मैकेनिक के काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन सही ढंग से हो। बहारी व्यक्तियों की संख्या न बढ़े। इसके लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। डुंडा में भी बाजार बंद का आंशिक असर है डुंडा में व्यापारियों ने जुलूस निकालने का आह्वान किया है।

दुकान किराये पर देने से पहले करें सत्यापन

बर्नीगाड़ में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने की। बैठक में पुलिस चौकी प्रभारी बृजपाल भी मौजूद रहे। पुरोला में हुई घटना पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। बैठक में तय हुआ कि बाजार में आने वाले फेरी, कबाड़ी का कार्य करने वालों पर ध्यान रखने के लिए कहा गया। होटल में रुकने वाले सभी व्यक्तियों से आइडी प्रूफ लिया जाए।

मकान मालिक मकान या दुकान किराए पर देने से पहले किरायेदारों का पूरी तरह से सत्यापन करवाएं। उसकी एक प्रतिलिपि डामटा चौकी व व्यापार मंडल में जमा करानी होगी। बैठक जबर सिंह, ग्राम प्रधान चैन सिंह रावत, विजेंद्र रावत, रवि, मनवीर, विजयपाल, अनिल, राजवीर, आशीष, जगमोहन, लोकेंद्र, किशन रावत, किशन पंवार, आकाश आदि उपस्थित थे।

पुलिस ने आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

एक सप्ताह पहले पुरोला में घटित घटना के बाद जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उत्तरकाशी पुलिस ने जनपद मुख्यालय में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के जरिये पुलिस ने मुख्यालय में जोशियाडा, ज्ञानसू, ताम्बाखाणी, बसअड्डा, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड व हनुमान चौक पर फ्लैग मार्च कर आवाम को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (ऑप्स) प्रशान्त कुमार सहित उत्तरकाशी पुलिस बल, अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ, पीएसी व होमगार्ड के जवानों ने प्रतिभाग किया गया।

अगर किसी को कोई बात रखनी है या रैली निकालनी हो तो उसकी एक व्यवस्था है। शांति पूर्वक ढंग से निकाल सकता है। पर किसी को भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का अधिकार नहीं है। जो भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करेगा और शहर के अमन चैन को प्रभावित करेगा तो पुलिस उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। घटना के आरोपितों को उसी दिन गिरफ्तार किया गया था तथा न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!