Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी के भ्रमण का त्यूनी क्षेत्र में हुआ असर : सिलड़ा-चिल्हाड़-बाणाधार मोटर मार्ग पर बस सेवा शुरू

  • जिलाधिकारी द्वारा तहसील कालसी, चकराता एवं त्यूनी में एक ही प्रभारी तहसीलदार के स्थान पर कालसी हेतु रूप सिंह असवाल, चकराता हेतु मौहम्मद सादाब एवं त्यूनी हेतु नायब तहसीलदार ज्योतेन्द्र सिंह नेगी को प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। जिलाधिकारी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों को सरकार की योजनायें एवं कार्यक्रम का लाभ जनमानस को मिलें तथा जनमानस की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किए जाने हेतु संबंघित विभागों के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का तहसील त्यूनी क्षेत्र में हुआ असर।

बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का किया आभार प्रकट किया।

जनपद के दूरस्थ तहसील के दुर्गम क्षेत्र के बांणा चिल्हाड़ में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार के भ्रमण/जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुई विभिन्न शिकायतों /समस्याओं एवं मांगों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी त्यूनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों में त्यूनी क्षेत्र मेें अलग से तहसीलदार नियुक्त करने तथा सिलड़ा-चिल्हाड़-बाणाधार मोटर मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के संबंधी मांगें थी। जिलाधिकारी द्वारा तहसील कालसी, चकराता एवं त्यूनी में एक ही प्रभारी तहसीलदार के स्थान पर कालसी हेतु रूप सिंह असवाल, चकराता हेतु मौहम्मद सादाब एवं त्यूनी हेतु नायब तहसीलदार ज्योतेन्द्र सिंह नेगी को प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया है।
इसके साथ ही आज से मीनस-त्यूनी होते हुए सिलड़ा-चिल्हाड़-बाणाधार मोटर मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन भी प्रारंभ हो गया है।

इस पर क्षेत्रवासियों द्वारा प्रशंसा व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रीय निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयदत्त बिजवाण ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से क्षेत्र में तहसीलदार नियुक्त करने तथा क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा प्रारंभ करने की मांग थी।

क्षेत्रवासियों की ओर से जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को भी जनपद देहरादून में ऐसे प्रशासक नियुक्त करने का धन्यवाद ज्ञापित किया जो कि जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!