Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत सनातन की जीत : महाराज

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता जताई

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 नवम्बर 2024, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली विजय के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के साथ-साथ सनातन की जीत बताया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की धामी सरकार की नीतियों के साथ-साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली कामयाबी पर खुशी जताते हुए महाराष्ट्र में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इस जीत को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पंवार और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित महाराष्ट्र की जनता की जीत बताया है।

महाराज ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता ने भाजपा को जीता कर कांग्रेस के झूठ का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीताकर एक बार पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्वास व्यक्त किया है‌।

महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत सनातन विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा है। महाराष्ट्र की जनता ने इस चुनाव में कांग्रेस को आइना दिखाने के साथ-साथ उद्धव ठाकरे और शरद पवार को भी ज़मीन दिखा दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!