Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

स्वास्थ्य मंत्री ने जनपद देहरादून में डेंगू की स्थिति एवं डेंगू से बचाव हेतु किए जा रहे निरोधात्मक उपाय की जानकारी प्राप्त की

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023, देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार धन सिंह रावत ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में डेंगू संबंधी रेखीय विभाग के अधिकारियों के साथ एवं सिकल सैल एनीमिया रोग के दृष्टिगत बैठक लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने जनपद में डेंगू की स्थिति एवं डेंगू से बचाव हेतु किए जा रहे निरोधात्मक उपाय की जानकारी प्राप्त की। पर्वतीय क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सरकार की पहल से प्रसव की संभावित तिथि से एक सप्ताह पूर्व चिकित्सालयों के निकट समुचित सुविधा मुहैया कराते हुए ठहराया जाएगा। डेंगी रोकथाम एवं नियंत्रण पर सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से युद्धस्तर पर कार्य करेंगे तथा स्कूलों में बच्चों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से डेंगू के बचाव एवं लार्वा नष्ट करने हेतु जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक स्तर पर डेंगू की रोकथाम हेतु जागरूकता किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि डेंगू के लक्षण एवं बचाव की जानकारी से जनमानस को जागरूक करें। उन्होंने निर्देश दिए कि फॉगिंग कार्यों के साथ ही प्रभावी अभियान चलाते हुए डेंगू के लार्वा को नष्ट किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों में बच्चों को जागरूकता के साथ ही प्रयोगात्मक माध्यम से डेंगू लार्वा से बचाव के उपाय बताने तथा बच्चों को स्कूल में फुल यूनिर्फाम में बुलाने हेतु स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किये जाने को कहा। स्वास्थ्य मंत्रीने निर्देश दिए कि लोगों को मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने डेंगू के बचाव एवं जनजागरूकता हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में प्रतिदिन 10 मिनट डेंगू बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए, साथ ही जनमानस से अपेक्षा करते हुए कहा कि जनमानस अपने घरों में प्रतिदिन 10 मिनट डेंगू बचाव हेतु किए जाने वाले कार्यों को अपनायें तथा अन्य को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रचार-प्रसार एवं जिंगल के माध्यम से डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, शिक्षा, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण आदि समस्त रेखीय विभाग को निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार के साथ ही सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ने सिकल सैल की रोकथाम हेतु माइक्रो प्लान तैयार करते हुए प्रत्येक घर/परिवार को कवर करने हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मा० प्रधानमंत्री जी के संकल्प 2027 तक एनीमिया मुक्त भारत बनाने हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। तथा राज्य में 17 सिंतबर 2023 को एनीमिया मुक्त अभियान का शुभारम्भ करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में सर्वे कराते हुए जनजातीय परिवारों की संख्या का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मा0 मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिए कि आई फ्लू के लक्षण एवं बचाव के संबंध में भी जानकारी से लोगों को जागरूक किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के ऐसे पर्वतीय क्षेत्र जहाँ पर आपदा की संभावना बनी रहती है उस क्षेत्र में जो भी गर्भवती महिलायें हैं, जिनका 15 अक्टूबर तक प्रसव होने वाला हो ऐसी सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि से एक सप्ताह पूर्व चिकित्सालयों के निकट लाया जाएगा, जिसके लिए होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि में ठहराया जाए जिसका वहन सरकार द्वारा किया जाएगा। साथ ही निर्देशित किया कि जो स्कूल गाड गदेरे पार करके स्कूल जाना होता है ऐसे बच्चों को या तो निकटतम स्कूल में बुलाया जाए अन्यथा ऐसे स्कूलों की आपदा के दृष्टिगत छुट्टी रखी जाए। उक्त विषय पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जानकारी देते हुए अवगत किया कि जनपद के ऐसे सभी विद्यालयों को चिन्हित कर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी एवं क्षेत्र की परिस्थिति के दृष्टिगत अपने स्तर स्कूलों में अवकाश घोषित करते हुए समुचित व्यवस्था एवं निगरानी बनाए रखने के आदेश जारी किए गए है।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने समस्त रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए प्रभावी अभियान चलाए जाए साथ ही जिन क्षेत्रों में डेंगू घनात्मक रोगी चिन्ह्नित हो रहे हों, उन क्षेत्रों तथा उनके आस-पास के क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाते हुए डेंगू के लार्वा को नष्ट करें। उन्होंने सिकल सैल एनीमिया मुक्त अभियान हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ० बिनीता शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय जैन, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० जे.एस. रावत, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अविनाश खन्ना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ० शिखा जंगपांगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश रमेश सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह, जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी डॉ० सुभाष जोशी सहित अन्य चिकित्सालयों के चिकित्सक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!