Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह शुक्रवार को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने 1,698 छात्र-छात्राओं को उपाधि देने के साथ ही विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 112 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए। उन्होंने विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति विवरणिका ‘ब्रह्यकमल’ का भी विमोचन किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि देश परिवर्तन के मुहाने पर है। आयुर्वेद चिकित्सा पूरी दुनिया में परचम लहरा रही है। ऐसे में इस पारंपरिक चिकित्सा की मदद से विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। आयुर्वेद चिकित्सकों पर इसकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद की भूमि है। यहीं से आयुर्वेद का उद्गम हुआ है। यहां हिमालय के विशाल और उन्नत शिखरों में अत्यंत दुर्लभ जड़ी-बूटियां विद्यमान हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि पूरे विश्व में आयुर्वेद को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद आज के समय की मांग है। आयुर्वेद के सहयोग से हम आर्थिकी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि हमें देवभूमि को वेलनेस और उन्नत आध्यात्मिक जीवनशैली के क्षेत्र में एक आयुर्वेद डेस्टिनेशन बनाना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमें आयुर्वेद के क्षेत्र में निरंतर अनुसंधान करने की जरूरत है। राज्यपाल ने थ्री पी यानी प्रोडक्ट, पेंटेंट और पब्लिकेशन का जिक्र करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि इलनेस को वेलनेस में परिवर्तित किया जाए। साथ ही आयुर्वेद को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जोड़ते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना हमारी जिम्मेदारी है। दीक्षांत समारोह में सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडे, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी, कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार अधाना, डॉ. राजीव कुरेले, डॉ. नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में से एक है : बालकृष्ण
दीक्षांत समारोह में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारत की पहचान है। आयुर्वेद भारत समेत पूरी दुनिया में फैले इसके लिए इसके उत्थान और कल्याण के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। जिसकी जिम्मेदारी आयुर्वेद चिकित्सकों पर है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में से एक है जो हम जो हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है।

गंगा, आयुर्वेद, योग का जन्म उत्तराखंड में हुआ है जो हम सब के लिए गर्व का विषय है : निशंक

दीक्षांत समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉo रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आयुर्वेद को भारत के साथ ही पूरी दुनिया में पहुंचाने की जरूरत है। गंगा, आयुर्वेद, योग का जन्म उत्तराखंड में हुआ है जो हम सब के लिए गर्व का विषय है। युवा पीढ़ी तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में अपना हर संभव योगदान दें। निशंक ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पूरे देश में आयुर्वेदिक दवाओं का 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है, जिससे साबित होता है कि आयुर्वेद के प्रति लोगों में रुझान बढ़ा है। 

स्नातकोत्तर के 692 और बीएमएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस के 1006 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गई
दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातकोत्तर के 692 और बीएमएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस के 1006 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गई। जिसमें एमडी और एमएस आयुर्वेद में साल 2015 से लेकर साल 2022 तक के छात्र शामिल रहे। जबकि बीएमएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस के साल 2018, 2019 और 2020 के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!