Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

आढ़त बाजार में पलटा कूड़े का ट्रक, लगा लंबा जाम

देहरादून। शहर से कूड़ा एकत्रित कर हरिद्वार बाइपास पर नगर निगम के ट्रांसफर स्टेशन जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो आढ़त बाजार में पलट गया। सुबह पीक-ऑवर में हादसा होने से बाजार में जाम लग गया। प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक तक जाने में पौन घंटे से एक घंटे का समय लग गया। कूड़ा सड़क पर फैलने से बाजार में दरुगध पनप गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद निगम ने सड़क साफ कराई, तब आमजन को राहत मिली।

आढ़त बाजार से आगे एचडीएफसी बैंक के समीप सुबह ग्यारह बजे के करीब नगर निगम का कूड़े से भरा ट्रक हरिद्वार बाइपास स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़ा डंप करने के लिए जा रहा था। इस दौरान ट्रक का पहिया सड़क से नीचे गड्ढ़े में उतर गया। चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से इसमें लदा सारा कूड़ा सड़क पर बिखरा गया और इससे आसपास दुगर्ंध फैल गई। मुख्य मार्ग पर कूड़ा फैला होने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। करीब तीन घंटे तक यहां पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने क्रेन से पलटा हुआ ट्रक हटावाया और निगम ने कूड़े को साफ कराया। तब यातायात सुचारू हो पाया।

महापौर से कार्रवाई की मांग: बिंदाल पुल से लेकर प्रेमनगर बाजार तक मवेशियों के हर समय पर सड़क पर रहने व इस कारण हो रही दुर्घटनाओं से परेशान लोगों ने शनिवार को नगर निगम पहुंचकर महापौर सुनील उनियाल गामा को शिकायत दी। उन्होंने इस समस्या पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा पंडितवाड़ी में अवैध तरीके से लग रही ठेलियों के कारण क्षेत्र में लग रहे जाम की समस्या पर भी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर भाजयुमो के महामंत्री धीरज बिष्ट व क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!