Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

बड़ी कामयाबी : रोहतक पीजीआइ में कोेरोना वैक्‍सीन के पहले चरण के ट्रायल का पहला पार्ट रहा सफल

 आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2020, सोमवार।  कोरोना वायरस पर काबू पाने की कोशिशों में बड़ी कामयाबी मिली है। कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का प्रथम फेज सफल रहा है। पीजीआइ के चिकित्सकों ने अब सेफ्टी कंट्रोल बोर्ड की अनुमति के बाद प्रथम फेज के पार्ट टू में छह लोगों को डोज दी है, जबकि 25 और लोगों को डोज देने की तैयारी है। वहीं, अगले सप्ताह में पहले पार्ट में वैक्सीन देने वाले लोगों को दूसरी डोज देने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

दूसरे पार्ट में पीजीआइएमएस में करीब 30 लोगों को ट्रायल के लिए दी जाएगी वैक्सीन

पीजीआइएमएस (पंडित भगवत दयाल शर्मा चिकित्सा विश्वविद्यालय) में 17 जुलाई को कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हुआ था। ट्रायल के लिए फार्माकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डा. सविता वर्मा को ङ्क्षप्रसिपल इंवेस्टीगेटर, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. रमेश वर्मा व पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. ध्रुव चौधरी को सहायक इंवेस्टीगेटर नियुक्त किया गया था।

अभी तक पीजीआइ में दूसरे पार्ट के लिए 20 वालंटियर्स की हो चुकी है स्क्रीनिंग

ट्रायल के दौरान डीसीजीआइ (ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) के निर्देश पर पहले चरण में देश भर में 50 लोगों के सापेक्ष 20 लोगों को पीजीआइ में वैक्सीन की डोज दी गई थी। वैक्सीन देने के बाद सभी वालंटियर्स की सेहत ठीक है। इसकी रिपोर्ट चिकित्सकों ने सेफ्ट्री कंट्रोल बोर्ड व डीसीजीआइ को भेजी थी। सेफ्ट्री कंट्रोल बोर्ड की ओर से वैक्सीन को सुरक्षित घोषित करते हुए ट्रायल को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है।

छह को दी जा चुकी है वैक्सीन, दस की जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा फैसला

अब चिकित्सकों ने पहले फेज के दूसरे पार्ट के तहत ट्रायल शुरू कर दिया गया है। अब देश भर के 12 संस्थानों में 325 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जानी है। पीजीआइएमएस के चिकित्सकों को 30 लोगों को डोज देनी है। इनमें से करीब 20 वालंटियर्स के स्वास्थ्य की जांच की गई है। पूरी तरह से स्वस्थ पाए जाने पर छह लोगों को डोज दी गई है, जबकि 10 लोगों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट का इंतजार है। फेज वन के पार्ट वन में सफलता से चिकित्सकों को उम्मीद है कि वैक्सीन आगे भी सुरक्षित रहेगी और साल के अंत तक लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है।

ट्रायल में उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रहे वालंटियर्स

ट्रायल के लिए चिकित्सकों की उम्मीद के मुताबिक वालंटियर्स नहीं आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि प्रतिदिन औसतन दस लोग वैक्सीन के ट्रायल के लिए हेल्पलाइन नंबर 9416447071 पर कॉल कर पंजीकरण करा रहे हैं।

वैक्सीन को सेफ्टी के मानकों पर खरा माना गया

”पहले पार्ट में जिन लोगों को डोज दी गई थी, वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके चलते वैक्सीन को सेफ्टी के मानकों पर खरा माना गया है। पहले पार्ट में जिन 20 लोगों को डोज दी गई थी, अब अगले सप्ताह में उन्हें दूसरी डोज दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!