Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

कल खेला जायेगा IPL-2024 का पहला मुकाबला, सीएसके और आरसीबी होगी आमने-सामने 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 21 मार्च 2024, नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज एक दिन शेष रह गया है। शुक्रवार को पहले मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। सीएसके और आरसीबी की टीम में दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं और दोनों के ही पास विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल है। दोनों ही टीमें जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस प्लेइंग इलेवन में किसे मौका देते हैं।

सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं जिसमें गत चैंपियन सीएसके ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी की टीम 10 मैच ही जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस तरह धोनी की टीम का पलड़ा आरसीबी की तुलना में भारी नजर आ रहा है। हालांकि टी20 क्रिकेट में एक गेंद से पासा पलट जाता है, इसलिए इस प्रारूप में यह कहना कठिन होता है कि कौन सी टीम मुकाबले को जीत सकती है।

सीएसके का प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ कितना शानदार रहा है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच 2021 से 2023 तक खेले गए पिछले पांच मैचों में से सीएसके ने चार मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने एक मैच में जीत का स्वाद चखा है।

धोनी की अगुआई वाली सीएसके की टीम अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर इस सीजन का पहला मैच खेलेगी। सीएसके को उसके होम ग्राउंड पर हराना किसी भी टीम के लिए हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होता है। सीएसके की विशेषता है कि वो घरेलू परिस्थितियों को देखकर ही टीम का चयन करती है जिसमें स्पिन गेंदबाजों को प्लेइंग इलवेन में रखा जाता है। सीएसके की तुलना में आरसीबी के पास उस स्तर के स्पिनर मौजूद नहीं है।

आरसीबी के पास दिग्गज बल्लेबाज मौजूद हैं ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि पूर्व कप्तान विराट कोहली क्या इस सीजन में भी फाफ डुप्लेसिस के साथ ओपनिंग करने आएंगे। पिछले सीजन इनकी ओपनिंग जोड़ी काफी हिट रही थी और इसकी संभावना प्रबल है कि कोहली और डुप्लेसिस की जोड़ी ही आरसीबी के लिए पारी का आगाज करेगी। मध्य क्रम में टीम के पास ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा आरसीबी ने मुंबई इंडियंस से कैमरन ग्रीन को भी ट्रेड किया था।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!