Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
आर्थिक गतिविधियाँ

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में देखने को मिला

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट का सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के रूप में देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों में क्रूड ऑयल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से लुढ़ककर 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ चुका है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट देखने को मिली है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट 12 जनवरी के बाद से देखने को मिली है।

नई दिल्ली में पेट्रोल का भाव 11 जनवरी को 76.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 69.17 रुपये प्रति लीटर था। तब से पेट्रोल की कीमत 2.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3.08 रुपये प्रति लीटर गिर चुकी है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 73.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 66.09 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

हालांकि, राज्य द्वारा संचालित फ्यूल रिटेलर्स ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। इससे पहले पिछले पांच दिनों से लगातार कीमतों में गिरावट की जा रही थी।

कोलकाता में आज मंगलवार को पेट्रोल 75.71 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 68.46 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में आज पेट्रोल 78.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में आज पेट्रोल 75.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

जयपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल 76.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.12 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 74.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 66.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल 72.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में यह तेज गिरावट जानलेवा कोरोना वायरस के चलते देखने को मिल रही है। कोराना वायरस के चलते अकेले चीन की कुल तेल खपत में करीब 20 फीसद की गिरावट आ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!