Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्ड

साइबर हमले में पूरा आईटी सिस्टम हुआ ठप, 90 वेबसाइट रहीं बंद

सरकार का सबसे महत्वपूर्ण ई-ऑफिस पूरी तरह से रहा बंद 

देहरादून। उत्तराखंड मेंसुबह अचानक हुए साइबर हमले में सूबे का पूरा आईटी सिस्टम ठप हो गया। सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। सचिवालय समेत किसी भी दफ्तर में कामकाज नहीं हुआ। सीएम हेल्पलाइन से लेकर जमीनों की रजिस्ट्री का काम भी बंद रहा। देर रात तक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) में विशेषज्ञों की टीम साइबर हमले से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थीं। साइबर हमले की खबर जैसे ही सचिव आईटी नितेश झा, आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल को मिली तो वह पूरी टीम के साथ आईटीडीए पहुंच गए।

हमला इतना खतरनाक था कि सिक्योर इंटरनेट सर्विस यूके स्वान के अलावा सबसे अहम स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते एक के बाद एक सरकारी वेबसाइटें बंद होती चलीं गईं। हमले के नुकसान की आशंका के मद्देनजर सचिव आईटी नितेश झा ने पूरी सेवाएं बंद करा दीं। दिनभर वायरस से छुटकारा पाने के प्रयास असफल रहे। देर शाम विशेषज्ञ यूके स्वान को चलाने में कामयाब हुए, लेकिन वह स्थायी तौर पर नहीं चल पाया। खबर लिखे जाने तक स्टेट डाटा सेंटर से जुड़ी सभी वेबसाइट्स पूरी तरह से बंद थीं।

जनता की शिकायतें सुनने के लिए तैयार की गई सीएम हेल्पलाइन, 800 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं देने वाली अपुणि सरकार के लिए लोग दिनभर क्लिक करते रहे। 90 से ज्यादा वेबसाइट पूरी तरह ठप रहीं। वहीं, सरकार का सबसे महत्वपूर्ण ई-ऑफिस पूरी तरह से बंद रहा। सचिवालय में सभी फाइलें लटक गईं। जिन जिलों में ई-ऑफिस लागू है, सब जगह काम ठप रहा। यूके स्वान को चला दिया गया है। बाकी को भी विशेषज्ञों की टीम ठीक करने में जुटी है। साइबर हमले के कारणों की भी पड़ताल की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!