Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

खालिस्तानी आतंकी से जुड़ा है ग्रेटा टूलकिट का पूरा मामला, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ फ़रवरी २०२१, मंगलवार। पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग द्वारा पोस्ट टूलकिट के ‘रिसोर्स पर्सन’ के रूप में एक विदेशी विशेषज्ञ पीटर फ्राइडरिक का नाम सामने आया है। डिस्इंफोलैब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंफो-वार अगेंस्ट इंडिया के संबंध में ओएसआइएनटी जांच में भी यह नाम प्रमुखता से सामने आया था। पीटर का संबंध खालिस्तानी आतंकी से है।

‘द यूएस-एंडिंग वार : फ्राम प्रोक्सी वार टू इंफो-वार अगेंस्ट इंडिया’ शीर्षक से इस रिपोर्ट में 2007 से जारी इस लड़ाई के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें अमेरिका में संदिग्ध कंपनियां, फर्जी विदेशी विशेषज्ञ और मुखौटा संस्थाएं शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे अतीत की एक कहानी है। 1980 के आसपास के उथल-पुथल के वर्षो में एक अज्ञात सा खालिस्तानी भजन सिंह भिंडर उर्फ इकबाल चौधरी परिदृश्य में आता है। उसका दावा था कि वह मूल रूप से मलेशिया का है और अमेरिका से काम कर रहा था। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ की मदद से एक अन्य आतंकी लाल सिंह के जरिये भारत के विभिन्न शहरों में बड़े पैमाने पर हिंसक वारदातों को अंजाम देने के लिए आतंकी नेटवर्क की फंडिंग कर रहा था। लाल सिंह के दादर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार होने के बाद उसकी साजिश नाकाम हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 में भारत ने भिंडर को भी काली सूची में डाल दिया था। भारत में उक्त हमलों की योजना के-2 (कश्मीर-खालिस्तान) नामक बड़ी साजिश का हिस्सा थे। यह साजिश लाहौर में जमात ए इस्लामी के तत्कालीन सचिव आमिर उल अजीम के संरक्षण में कई पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों की मदद से रची गई थी। साजिशकर्ताओं में पाकिस्तान के वर्तमान मंत्री फवाद चौधरी के चाचा चौधरी अल्ताफ हुसैन भी शामिल थे। भिंडर अमेरिका में अपने गैंग के साथ ड्रग्स तस्करी नेटवर्क और डीवीडी पाइरेसी नेटवर्क में लिप्त था। अपने ड्रग्स नेटवर्क के लिए धन जुटाने के मकसद से उसने जबर्दस्त खून-खराबे के बाद अमेरिका के सबसे प्रमुख गुरुद्वारे (फ्रीमोंट गुरुद्वारे) पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। फ्रीमोंट गुरुद्वारे को हर साल करोड़ों डालर का दान मिलता है। इस दौरान भिंडर पाकिस्तान के रास्ते भारत भेजने के लिए हथियारों की खरीद की कोशिश भी कर रहा था। इस कोशिश में वह अमेरिकी पुलिस की रडार पर आ गया। डीईओ के विशेष एजेंट टिम लुम की जांच में पता चला कि भिंडर काफी बड़ी मात्रा में भारत में हथियार भेजने की फिराक में था। हालांकि उसकी यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई।

यह योजना विफल होने और नई सदी में आनलाइन प्लेटफा‌र्म्स के उदय ने भिंडर ने अपना ध्यान भारत के खिलाफ इंफो-वार छेड़ने पर लगा दिया। इसके लिए उसने संगठन बनाने और उपयुक्त साफ चेहरे चुनने की योजना बनाई। 2006-07 में भिंडर को युवा ईसाई मिशनरी पीटर फ्राइडरिक मिला जो बोलने और लेखन में कुशल था, लेकिन अच्छी आय के विकल्प की तलाश में था। इसके लिए वह सिक्यूरिटी गार्ड भी बनने को तैयार था, लिहाजा विशेषज्ञ-कार्यकर्ता बनने का प्रस्ताव वह ठुकरा नहीं पाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!