Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
सम्पादकीय

राज्यों के बंटवारे को हवा मिलेगी

साभार : हरिशंकर व्यास
आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2023, बुधवार, देहरादून। अनायास नहीं है जो मणिपुर में तीन मई से शुरू हुई हिंसा के दो महीने पूरे होने के बाद राज्य के बंटवारे की मांग तेज हो गई है। ऐसा लग रहा है कि कुछ लोग इस इंतजार में बैठे थे कि राज्य में हिंसा हो और कुकी व मैती समुदाय के बीच तनाव बढ़े तो राज्य के बंटवारे की मांग उठाएं। अब कुकी आदिवासियों के संगठन केआईएम ने अलग कुकी राज्य बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कुकी और मैती के बीच अविश्वास इतना बढ़ गया है कि अब दोनों साथ नहीं रह सकते हैं। अगर दोनों साथ रहे तो हिंसा चलती रहेगी। ध्यान रहे जहां भी एक बार इस तरह की बात शुरू हो जाती है तो वह बात समाप्त नहीं होती है। वह चलती जाती है और समुदायों के बीच खाई गहरी होती जाती है।

मणिपुर के नगा भाषी लोगों के क्षेत्र को नगालैंड में मिला कर वृहत्तर नगालिम बनाने की मांग दशकों से चल रही है। अलग कुकी राज्य की मांग के साथ ही वृहत्तर नगालिम की मांग तेज हो जाए तो हैरानी नहीं होगी। उधर त्रिपुरा में पहले ही टिपरा मोथा ने अलग राज्य की मांग रखी है। हैरानी की बात है कि टिपरा मोथा के नेता प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन की कई बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई है। उनकी पार्टी अलग ग्रेटर टिपरालैंड की मांग करती है। पहले भाजपा ने इस मांग को खारिज कर दिया था लेकिन चुनाव के बाद भाजपा ने टिपरा मोथा के साथ तालमेल किया। प्रद्योत देब बर्मन की पार्टी ने भाजपा की सरकार को समर्थन किया। एक दूसरी आदिवासी पार्टी पहले से भाजपा के समर्थन में है। पिछले चुनाव में टिपरा मोथा ने 42 उम्मीदवार उतारे थे और 13 सीटों पर जीत हासिल की। इससे पार्टी नेताओं का हौसला बढ़ा है और वे अलग राज्य की मांग तेज कर रहे हैं।

इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी विभाजन की मांग तेज हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा इस मांग को हवा दे रही है। सोचें, क्या संयोग है कि भाजपा की सरकार में मणिपुर में हिंदू बनाम कुकी आदिवासी का विवाद चल रहा है और अलग आदिवासी राज्य की मांग उठी है। इसी तरह त्रिपुरा में भाजपा की सरकार में अलग आदिवासी राज्य की मांग करने वाली पार्टी भाजपा के साथ है और हिंदुओं से अलग आदिवासी राज्य की मांग जोर पकड़ रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी उत्तरी बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। भाजपा के एक सांसद ने पहले इसकी मांग की थी, जिसका तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया।

अब अलग राज्य के जोरदार समर्थक अनंत राय महाराज को भाजपा ने राज्यसभा भेजा है। ध्यान रहे भाजपा को पश्चिम बंगाल में पहली बार राज्यसभा की सीट मिली तो उसने कूचबिहार के पुराने राजघराने के व्यक्ति अनंत राय महाराज को उम्मीदवार बनाया। उस इलाके में करीब 30 फीसदी राजबंशी समुदाय के लोग हैं, जो अनुसूचित जनजाति के तहत आते हैं। यानी पश्चिम बंगाल के एक हिस्से में भी हिंदू बनाम आदिवासी का विवाद बढ़ रहा है और भाजपा ने आदिवासी समुदाय के अनंत राय महाराज को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!