Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

आपदाग्रस्त अंतिम गाँव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुँचे जिलाधिकारी सविन बसंल

आप ग्रामवासियों को कहीं जाने की नहीं है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्ष : डीएम

आपदा, कोई मुसीबत या किसी अनहोनी को सबसे पहले न्यून करना जिला प्रशासन का ही दायित्व : डीएम

कई किलोमीटर भीषण पगडंडी नाप डीएम पहुँचे बटोली के अंतिम महिला, बजुर्गों तक; हुए रूबरू स्थानिकों से

अतिवृष्टि से बने खाईयुक्त टीले पर महीनों में तैयार होने वाले रास्ते को रातों-रात दुरस्त कराया प्रशासन ने

वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु डीएम ने 24×7 तैनात करवायी मैनपावर मशीनरी

सभी परिवारों के किराये हेतु 3.84 लाख का एडवांस चैक मौके पर ही किया हस्तगत, 4-4 हज़ार प्रति परिवार प्रतिमाह सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए

गाँव 15 दिन में बनेगा अस्थायी हेलीपेड; गर्भवती माताओं एवं शिशुओं हेतु नियमित दौरा करेंगी एएनएम

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 जुलाई 2025,देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री के आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस हेतु सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिले के मिसराल पट्टी के बटोली गाँव, जिसका सम्पर्क टूट गया था, जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रथम पंक्ति में गाँव पहुँचकर स्थानियों निवासियों का हॉल जाना तथा प्रशासन ने मौके पर ही ग्रामवासियों की हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं मौके पर ही ग्रामवासियों की माँग प्रस्तावों को मजूर किया।

जिलाधिकारी भीषण पंगडंडी नापने हुए बटोली के अतिंम महिला, बजुर्ग, बच्चों स्थानिकों की समस्या रूबरू हुए तथा निराकरण किया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण खाईयुक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ते, जिस पर रास्ता बनाने में महीनों का समय लगता, जिला प्रशासन ने रातोरात रास्ता तैयार करते हुए गाँववासियों तक पहुँचा। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा, मुसीबत तथा कोई अनहोनी को न्यून करना प्रशसन का दायित्व है तथा प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने सभी परिवारों के किराये हेतु 3.84 लाख रूपये का एडवांस चैक मौके पर ही हस्तगत किया, जिसमें 4-4 हज़ार प्रति परिवार, प्रतिमाह सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु क्षेत्र में 24×7 मैनपावर, मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार विकासनगर को निर्देशित किया स्थानिकों की समस्या का निवारण करने हेतु क्षेत्र में ही कैम्प लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया क्षेत्र में ग्रामवासियों का सहयोग लेकर अस्थायी हेलीपेड के लिए स्थान चिहिन्त करें जिससे गाँव में 15 दिन में अस्थायी हेलीपेड बनाया जा सके। वहीं एसडीएम विकासनगर को निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एएनएम नियमित दौरा करेंगी।

जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से कहा कि बच्चों को घर से स्कूल के लिए आवागमन न करायें, स्कूल के नजदीक मकान किराये पर लेकर पठन-पाठन कराने का अनुरोध, 3 माह के लिए धनराशि चेक मौके पर ही हस्तगत कर दिया है। ग्रामीणों की माँग पर कोटी- टोली रोड लोनिवि को सौंपने की कार्यवाही के साथ ही बटोली से थान गाँव सड़क विकल्प पर लोनिवि को सर्वे के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा झुला पुल एवं स्थायी इंतजाम हेतु सचिव लोनिवि को पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं 3.98 लाख रूपये लोनिवि को तात्कालिक सुधार हेतु मौके पर ही दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने मेडिकल आकस्मिकता के दृष्टिगत तात्कालिक अस्थाई व्यावस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासियों की माँग पर 20 सोलर लाइट, जिलाधिकारी ने अपने कौटे से मौके पर स्वीकृति देते हुए त्वरित कार्य कराने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!