Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की बैठक

बारिश से हुई क्षति पर जिलाधिकारी सजग, राहत कार्यों के लिए विभागों को समन्वय के निर्देश

सभी विभाग मिलकर करें कार्य, जिलाधिकारी ने दिए आपदा प्रबंधन को गति देने के निर्देश

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कल रात से हो रही बारिश से हुए नुकसान का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों सहित लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश से प्रभावित मोटर मार्ग, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाय। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को दें।

जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे, पीएमजीएसवाई और ग्रामीण मार्गों की स्थिति की भी समीक्षा की गयी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी मार्ग अवरुद्ध हैं, उन्हें समय रहते सुचारु किया जाय। साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को सड़क मार्ग खोलने की सूचना भी तत्काल कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तैनात जेसीबी मशीनों की जियो टैगिंग के साथ ऑपरेटर की फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये, ताकि ऑपरेटर मशीन पर उपस्थित रहे और मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को वुड कटर मशीन की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा।

विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जहां मरम्मत में समय लगे, वहां अस्थायी आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच घनिष्ठ समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजस्व, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विद्युत, पेयजल, स्वजल तथा आपदा प्रबंधन विभाग आपस में लगातार संपर्क बनाए रखें और सूचना का आदान-प्रदान शीघ्रता से करें। प्रत्येक विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामूहिक प्रयास सुनिश्चित करे, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, पीडी स्वजल दीपक रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला सहित सभी उपजिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!