Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मसूरी अन्तर्गत बनाए जाने वाले वैन्डर जोन के चिन्हिकरण तथा पार्किंग व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून/मसूरी। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने मसूरी अन्तर्गत बनाए जाने वाले वैन्डर जोन के चिन्हिकरण तथा पार्किंग व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ वन विभाग ने अवगत कराया गया कि सर्वे ऑफ़ इण्डिया के माध्यम से नोटिफाइड स्थल का सर्वे करवाये जा रहे हैं। जिनमें 218 स्थल में से 167 स्थल पर सर्वे कर नक्शे प्रेषित किये गये शेष पर कार्यवाही गतिमान हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगली बैठक में सर्वे ऑफ़ इण्डिया को बैठक में बुलायें। उपजिलाधिकारी एवं एसडीओ को कार्यों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए, जिस स्तर पर कार्य लम्बित है को विवरण सहित अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मसूरी में 154 वैन्डर पंजीकृत है। जिलाधिकारी ने मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग व्यवस्था हेतु स्थान चिन्हीकरण के लिए नगर पालिका परिषद मसूरी, वन विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रगति बढाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मसूरी में जल निगम के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को युद्ध स्तर पर कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माल रोड पर पेयजल के कार्य पूर्ण कर लिए गये है तथा सड़क पर डामरीकरण भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 85 किमी के कार्यों में से 45 किमी पर कार्य पूर्ण हो गए है।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, सयुंक्त सचिव एमडीडीए रजा अब्बास, वन विभाग से एसडीओ मसूरी सुभाष वर्मा, पेयजल निगम से सुजीत विकेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!