जिलाधिकारी ने फुलेत और छमरौली आपदा प्रभावित गाँवों के ग्रामीणों से किया वादा किया पूरा

हैली से भिजवाए सितंबर माह का खाद्यान्न
12 किलोमीटर पैदल पहुँचकर डीएम सविन बंसल ने जाना था फुलेत व छमरौली के प्रभावित ग्रामीणों की हाल, वादा किया था सितंबर माह का खाद्यान्न और ग्राउंड जीरो पर स्पेशल तहसीलदार रखेंगे तैनात। वायदा पूरा कर दिखाया।
आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 21 सितम्बर 2025, देहरादून। जनपद के आपदा प्रभावित गाँव फुलेत एवं छमरौली में डीएम सविन बंसल ने 12 किमी. पैदल पहुँचकर जाना आपदा पीड़ितों की व्यथा।
फुलेत और छमरौली में करीब 1500 की आबादी वाले दोनों गाँव में माह सितंबर 2025 का खाद्यान्न नहीं पहुँचने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को वादा किया कि मुख्यालय पहुँचते ही खाद्यान्न भेजने का प्रबंध किया जाएगा।
डीएम ने ग्रामीणों के साथ की हुई वादा को बखूबी निभाया, आज प्रातः ही अपर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डीएम ने ग्रामीणों के साथ की गई वादा को पूरा किया।

जिलाधिकारी के निर्देशन पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने हेली के माध्यम से फुलेत और चमरौली गाँव के लिए खाद्यान्न पहुँचने का कार्य प्रारंभ किया,
जबकि फुलेत, छमरौली में तैनात स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह खाद्यान्न को प्राप्त कर वितरण कर रहे हैं।
डीएम के आदेश पर स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह जीरो ग्राउंड पर प्रभावितों को राहत पहुँचाने के कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित कर रहे हैं, वही अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह द्वारा जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से समन्वय बना कर राहत कार्य को गति दे रहे हैं।
![]()