Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिम्मदारों को दिए जरूरी निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, लखनऊ। गुरुवार 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा अस्पतालों के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एवं सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में डाक्टर समय से आकर ओपीडी में मरीजों का इलाज करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था रखी जाए। अस्पतालों से मरीज असंतुष्ट होकर न जाएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीडी में मरीजों को देर तक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए ओपीडी काउंटर की संख्या बढ़ायें। जिस स्पेशियलिटी में मरीजों की संख्या अधिक हो रही है, वहाँ दो-दो ओपीडी संचालित की जाएं। सामान्य बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों के इलाज के लिए MBBS डाक्टरों को भी ओपीडी में बैठायें। ओपीडी, इनडोर और पैथालाजी में मरीजों के बैठने की व्यवस्था की जाए। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जाँच के लिए डाक्टर समय से अस्पताल पहुँचे ताकि मरीजों को इंतजार न करना पड़े। इ

इस अवसर पर लखनऊ से अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डा. वीबी सिंह मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी सेंटर पर अपर निदेशक डा. जीके मिश्रा, सीएमओ डाॅ. नैपाल सिंह, उर्सला निदेशक डाॅ. सुनील प्रकाश, डाॅ. अनिल निगम, कांशीराम के सीएमएस डाॅ. सुदेश गुप्ता मौजूद रहे।

CHC-PHC से बेवजह मरीज न करें रेफर : उप मुख्यमंत्री

समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) से मरीजों को बेवजह न रेफर किया जाए। उन्हें वहां भर्ती कर इलाज किया जाए। अगर सिर्फ जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती की भर्ती दिखी तो कार्रवाई भी की जाएगी। इन सेंटरों पर सामान्य मरीजों को भी भर्ती कर इलाज किया जाए। अगर रेफर करने की स्थिति बने तो सरकारी एंबुलेंस से ही भेजा जाए। अगर कोई मरीज निजी एंबुलेंस या अपने साधन से जिला अस्पताल या मेडिकल कालेज जाता है तो केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। इसलिए पहले की भांति कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जाँच करायें। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग और कोरोना की जाँच की संख्या भी बढ़ाई जाए। हर जिले में कोरोना का एक अस्पताल बनाया जाए। अस्पतालों में लगे आक्सीजन जनरेशन प्लांट, वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन पाइप लाइन अभी से दुरुस्त करा ली जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!