Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मनोरंजन

सुपर स्टार चिरंजीवी सारजा का आकस्मिक निधन – कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री को लगा गहरा सदमा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2020, मंगलवार। कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी सारजा के आकस्मिक निधन से कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा। 39 साल के चिरंजीवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी मेघना राज बेहद इमोशनल नज़र आयीं। वहीं, बड़ी तादाद में फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने चिरंजीवी के दर्शन किये।

चिरंजीवी का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को बेंगलुरु में उनके कनकपुरा स्थित फार्म हाउस पर किया गया। इस दौरान कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश, शिव राजकुमार और किच्चा सुदीप समेत कई सेलेब्रिटीज़ मौजूद रहे। अपने चहते सितारे को अलविदा कहने बड़ी संख्या में फैंस सड़कों पर उतर आए। तस्वीरों में फैंस की कतारों को देखा जा सकता है। इस दौरान चिरंजीवी की पत्नी मेघना का रो-रोकर बुरा हाल था। साथ आये दोस्त उन्हें सम्भालने की कोशिश करते देखे गये। रिपोर्ट्स हैं कि मेघना प्रेग्नेंट हैं। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

 चिरंजीवी का निधन रविवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को उन्होंने दिल में तेज़ दर्द और सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत की थी। एक डॉक्टर से सलाह ली। रविवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर बचा नहीं सके। चिरंजीवी के आकस्मिक निधन से फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख और संवेदनाएं जतायीं।

चिरंजीवी कलाकारों के परिवार से आते थे। उनके दादा शक्ति प्रसाद कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार थे। भाई ध्रुव सारजा और भतीजे अर्जुन सारजा भी एक्टर हैं। चिरंजीवी ने 22 फ़िल्मों में काम किया था। उन्होंने वायुपुत्र से फ़िल्मों में पारी शुरू की थी। इंस्टेंट बॉलीवुड ने उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं।

साल 2020 में भारतीय मनोरंजन उद्योग को कई झटके लगे हैं। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री से ऋषि कपूर, इरफ़ान ख़ान, बासु चटर्जी, गीतकार योगेश, अनवर सागर समेत कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं। इनके अलावा टीवी इंडस्ट्री के भी कुछ कलाकारों ने सुसाइड की। क्राइम पट्रोल फेम एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता और टीवी एक्टर मनमीत ने बेरोज़गारी की वजह से मौत का रास्ता चुना।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!