Breaking News :
>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मनोरंजन

परमाणु की रिलीज़ से नहीं छटे हैं संकट के बादल, कोर्ट का अल्टीमेटम

मुंबई। बॉलीवुड में रिलीज़ टालने का ‘कीर्तिमान’ बना चुकी और विवादों में फंसी जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण को सिनेमाघरों तक आने में अब भी बाधाओं से गुजरना होगा और फिल्म पर छाया संकट अभी टला नहीं है।

जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को 10 मई तक आपस में विवाद सुलझा लेने का अल्टीमेटम दिया है। बताया जाता है कि फिल्म की निर्माता कंपनी क्रिअर्ज़ एंटरटेनमेंट पांच करोड़ 65 लाख रूपये का बकाया भुगतान करना था जो नहीं हुआ। जिस कारण मामला अदालत में चला गया। इस पर जॉन ने दो और कंपनियों के साथ इस पैसे को बांटने का फैसला किया और तय किया गया कि फिल्म की रिलीज़ के बाद इसकी बराबर की हिस्सेदारी होगी। अदालत ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए कहा कि फिल्म को 25 मई को रिलीज़ किये जाने में कोई रूकावट नहीं आनी चाहिए। साथ भी क्रिअर्ज़ कंपनी से उनके बैक एकाउंट और संपत्ति के ब्यौरे का एफिडेविट सब्मिट करने को कहा गया है। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि इस मामले से जुड़े सभी पक्ष आपसी सहमति से 10 मई तक मामला सुलझा लें। इस बीच जॉन अब्राहम की कंपनी ने कहा है कि वो लागत को बढ़ाना चाहते हैं और उसे आमदनी से रिकवर कर लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक हालांकि अभी तक इस मामले में सुलह का कोई ठोस संकेत नहीं मिला है। फिल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण भारत की उस ऐतिहासिक घटना पर आधारित है जिसके चलते देश परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में मजबूती से आ खड़ा हुआ था। कहानी भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण यानि पोखरण 2 से जुड़ी है। फिल्म को अब तक कई बार रिलीज़ डेट घोषित करने के बाद टाल दिया गया लेकिन उसकी सबसे बड़ी वजह दो निर्माता कंपनियों के बीच विवाद। हाल ही में फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं जबकि उनके साथ डायना पेंटी और बमन ईरानी अहम भूमिका में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!