Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
देश

स्मृति ईरानी की डिग्री पर फिर विवाद: कांग्रेस का तंज- …क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा है कि एक नया सीरियल आएगा, क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी को भाजपा ने फिर उम्‍मीदवार बनाया है। उन्‍होंने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। भाजपा प्रत्याशी ने अपने हलफनामे में बताया है कि 1991 में 10वीं और 1993 में 12वीं की परीक्षा पास की है। इसके बाद 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में तीन साल के डिग्री कोर्स के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन बैचरल ऑफ कॉमर्स का यह कोर्स पहले ही साल में छोड़ दिया था यानि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा है कि एक नया सीरियल आएगा, क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुअट थी। इसकी ओपनिंग लाइन होगी, ‘क्वॉलिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं। एक डिग्री आती है, एक डिग्री जाती है, बनते ऐफिडेविट नए हैं। उन्‍होंने कहा कि स्‍मृति ईरानी ने अपनी शैक्षणिक योग्‍यता को लेकर जो चीज कायम की है कि किस तरीके से ग्रेजुएट से 12th क्‍लास के हो जाते हैं। वो मोदी सरकार से ही और मोदी सरकार में ही मुमकिन है।

गौरतलब है कि गुरुवार को चुनाव आयोग में जमा हलफनामे के मुताबिक, स्मृति के पास 4.71 करोड़ की सम्पत्ति है। इसमें 1.75 करोड़ की चल और 2.96 करोड़ की अचल सम्पत्ति है। अचल सम्पत्ति में 1.45 करोड़ की खेती की जमीन और 1.50 करोड़ की रहवासी बिल्डिंग शामिल है। 31 मार्च 2019 तक उनके पास 6.24 करोड़ रुपए नकद और 89 लाख रुपए बैंक में जमा थे। उनके पास 18 लाख रुपए नेशनल सिक्योरिटी स्कीम (NSS) और पोस्टल सेविंग्स इंश्योरेंस के रूप में हैं। वहीं 1.05 लाख रुपए के अन्य निवेश हैं। उनके पास 13.14 लाख रुपए के मूल्य के वाहन और 21 लाख रुपए की ज्वेलरी है। उनके खिलाफ कोई पुलिस केस नहीं चल रहा है, ना ही उनके सिर पर कोई लोन है। स्मृति के पति जुबिन ईरानी के पास 1.69 करोड़ रुपए की चल और 2.97 करोड़ रुपए की अचल सम्पत्ति है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!