Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

आम आदमी भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करवा सकेगी

पुलिस ही नहीं अब एक आम आदमी भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटवा सकेगा। इसके लिए यातायात निदेशालय देहरादून ने उत्तराखंड ट्रैफिक आइ नाम से एक एप लांच किया है। इसमें ट्रैफिक तोडऩे वाले की फोटो व वाहन संख्या पब्लिक पुलिस को भेजेगी। जिस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। टनकपुर के ट्रैफिक इंचार्ज ज्योति प्रकाश ने बताया कि अब पुलिस, ट्रैफिक पुलिस व एआरटीओ के अलावा यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वालों का आम आदमी भी चालान काट सकेगा। इसके लिए सभी जिलों में ट्रैफिक नाम का आइ एप लांच किया गया है। गूगल प्ले स्टोर से एप को मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप में नियम तोडऩे वाले की फोटो व वाहन संख्या भेज सकते है। जिसके बाद यह एप के माध्यम से पुलिस को मिलेगी और पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी।

एप की मदद से कटेगा चालान

जिले में ट्रैफिक आई एप की मदद से बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने, हेल्मेट का इस्तेमाल न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल को प्रयोग करने, पार्किग में गाड़ी खड़ी न करने, ट्रिपलिंग करने आदि का चालान काटा जाएगा।

संभागीय परिवहन विभाग करेगा मदद

ट्रैफिक आई एप में लोगों द्वारा फोटो भेजने पर पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर एआरटीओ से ट्रैफिक तोडऩे वाले लोगों की डिटेल निकालकर उसके पते पर चालान भेजेगी। समय पर भुगतान न करने पर यह चालान कोर्ट भेज दिया जाएगा।

35 मशीनें मिलेगी चम्पावत जिले को

पुलिस ने अब कोर्ट चालान, नकद चालान व चस्पा चालान की बुक की जगह 35 मशीकं चम्पावत जिले को दी जा रही है। इन मशीनों के जरिये अब पुलिस चालान कर सकेगी। इसके लिए पूरे उत्तराखण्ड में 1200 मशीने लांच की गई है। ज्योति प्रकाश, ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि एप यातायात निदेशालय की ओर से लांच किया गया है। इस एप के आधार पर कोई भी फोटो उपलब्ध करा सकता है। जिस पर तत्काल कार्रवाई  की जाएगी। जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!