Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

श्रीनगर वासियों पर चढ़ा तिरंगा का रंग, निकाली तिरंगा यात्रा

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बोले कहा, ‘तिरंगा’ हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2022, गुरुवार, देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न समूचा देश मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का अह्वान किया। इस अभियान के तहत आज श्रीनगर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉo धन सिंह रावत ने किया। ‘तिरंगा यात्रा’ में श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉo धन सिंह रावत ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारम्भ किया। जिसमें श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर डॉo धन सिंह रावत ने कहा कि देशवासियों के लिये इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। उन्होंने कहा कि देश स्वाधीनता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है। जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ’हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है।

डॉo धन सिंह रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज ’तिरंगा’ फहराया जायेगा, साथ ही देश-भर में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत समूचे प्रदेश में तिरंगा यात्रायें निकाली जायेंगी और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर में तिरंगा फहराने की अपील भी की। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर से राम लीला मैदान तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने स्वाधीनता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट कर कृतज्ञता व्यक्त की।

तिरंगा यात्रा में एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, सीएमओ पौड़ी गढ़वाल डॉo प्रवीन कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर अश्वनी रावत, मण्डल अध्यक्ष श्रीनगर गिरीश पैन्यूली, मंडल महामंत्री मानव सिंह बिष्ट, विनय घिल्डियाल, जितेन्द्र धिरवाण, बासुदेव कंडारी, प्रमिला भण्डारी, लक्ष्मी रावत, पंकज सती, सुधीर जोशी, आशीष उनियाल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रायें व एसएसबी जवान शामिल हुये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!