Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

देश का मान बढ़ाने वाले उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन को मुख्यमंत्री ने 15 लाख रुपये का चेक देकर किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन को मुख्यमंत्री ने नई खेल नीति के तहत 15 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लक्ष्य पर नाज है। वह देश का गौरव हैं।

मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में रविवार को अल्मोड़ा निवासी युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य के साथ उनके पिता डीके सेन, माता मंजू सेन को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य की उपलब्धि से अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे। प्रदेश सरकार की नई खेल नीति खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने में मील का पत्थर साबित होगी।

इस दौरान लक्ष्य सेन ने कहा कि खिलाड़ी को पदक या पुरस्कार की लालसा नहीं रखते हुए सिर्फ कड़ी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। कड़ी मेहनत ही मुकाम तक पहुंचने का रास्ता दिखाती है। इस दौरान उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न डीजीपी अशोक कुमार, अध्यक्ष अलकनंदा अशोक आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से एकेडमी बनाने की गुहार

सम्मान समारोह में पहुंचे युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंप परेड ग्राउंड स्थित नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हाल में बैडमिंटन एकेडमी बनाने की मांग की। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एकेडमी के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री से बहुउद्देश्यीय हाल में बैडमिंटन एकेडमी बनाने की मांग की है। एकेडमी के निर्माण से राज्य के खिलाड़ियों के पलायन पर भी रोक लगेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!