Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डक्राइमताज़ा खबरें

सिडकुल क्षेत्र में घर में प्रिंटर लगाकर 100 और 200 रुपये के नकली नोट छापने का मामला आया सामने

दुकानदार ने शातिर को रंगे हाथ पकड़ा

कमरे से नोट बनाने वाली डाय और प्रिंटर भी मिला

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर 2022, गुरुवार, हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकानदार को 100 और 200 रुपये का नकली नोट चला रहे एक शातिर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके धीरवाली ज्वालापुर स्थित घर पर छापा मारा तो कुल 29 हजार 800 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। नोट बनाने में इस्तेमाल प्रिंटर और डाय भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकान पर एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा था। पैसे देने पर 100 और 200 के नोट पर दुकानदार को शक हुआ और उसने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि आरोपित ने अपना नाम नरेश कुमार सैनी निवासी ग्राम खलीलपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर बताया।

कमरे से नोट बनाने वाली डाय और प्रिंटर भी मिला

वह यहां ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में रहता है। उसको साथ लेकर किराये के मकान में तलाशी लेने पर 100 और 200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। यह कुल रकम 29 हजार 800 रुपये है। कमरे से नोट बनाने वाली डाय और प्रिंटर भी मिला है। उससे और पूछताछ की जा रही है। ताकि उसके साथियों या गिरोह के बारे में पता लगाया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!