Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

लखनऊ में लव जिहाद का मामला आया सामने, लड़के ने लड़की को छत से नीचे दिया धक्का

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार,16 नवम्बर 2022, लखनऊ। दुबग्गा के डूडा कालोनी में रहने वाले सूफियान ने मतांतरण का विरोध करने पर परिचित निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था में निधि को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार रात में निधि के घरवाले सूफियान के यहां शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि काफी दिन से सूफियान निधि को परेशान कर रहा था। आरोपित ने निधि को एक मोबाइल फोन भी दिया था।

परिवारजन ने निधि से फोन के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि सूफियान उसे अक्सर छेड़छाड़ करता है। आरोपित ने ही निधि को जबरन फोन दिया था और मतांतरण का दबाव बना रहा था। मामले की जानकारी पाकर निधि के घरवाले उसे लेकर सूफियान के ब्लाक नंबर 40 स्थित फ्लैट पर पहुंचे। घरवालाें ने सूफियान की हरकतों का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

इसके बाद सूफियान निधि को लेकर चौथे तल की छत पर पहुंचा। निधि की मां लक्ष्मी गुप्ता का आरोप है कि सूफियान ने उनकी बेटी को चौथे तल से फेंक दिया। चीख पुकार सुनकर लहूलुहान निधि को उसके घरवाले ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस बीच सूफियान घर से फरार हो गया। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन की गई है।

पड़ताल में सामने आया है कि आरोपित अक्सर निधि काे परेशान करता था। कई बिंदुओं पर साक्ष्य संकलित किया जा रहा है। लक्ष्मी की मां की तहरीर पर हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में दबिश दे रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लक्ष्मी ने बताया कि निधि (19 ) ने हाई स्कूल तक पढ़ाई की थी। वह पास के ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। वहीं आसपास के लोगों ने बताया क‍ि आरोप‍ित नशा भी करता था। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!