Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

लखनऊ में लव जिहाद का मामला आया सामने, लड़के ने लड़की को छत से नीचे दिया धक्का

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार,16 नवम्बर 2022, लखनऊ दुबग्गा के डूडा कालोनी में रहने वाले सूफियान ने मतांतरण का विरोध करने पर परिचित निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था में निधि को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार रात में निधि के घरवाले सूफियान के यहां शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि काफी दिन से सूफियान निधि को परेशान कर रहा था। आरोपित ने निधि को एक मोबाइल फोन भी दिया था।

परिवारजन ने निधि से फोन के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि सूफियान उसे अक्सर छेड़छाड़ करता है। आरोपित ने ही निधि को जबरन फोन दिया था और मतांतरण का दबाव बना रहा था। मामले की जानकारी पाकर निधि के घरवाले उसे लेकर सूफियान के ब्लाक नंबर 40 स्थित फ्लैट पर पहुंचे। घरवालाें ने सूफियान की हरकतों का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

इसके बाद सूफियान निधि को लेकर चौथे तल की छत पर पहुंचा। निधि की मां लक्ष्मी गुप्ता का आरोप है कि सूफियान ने उनकी बेटी को चौथे तल से फेंक दिया। चीख पुकार सुनकर लहूलुहान निधि को उसके घरवाले ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस बीच सूफियान घर से फरार हो गया। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन की गई है।

पड़ताल में सामने आया है कि आरोपित अक्सर निधि काे परेशान करता था। कई बिंदुओं पर साक्ष्य संकलित किया जा रहा है। लक्ष्मी की मां की तहरीर पर हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में दबिश दे रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लक्ष्मी ने बताया कि निधि (19 ) ने हाई स्कूल तक पढ़ाई की थी। वह पास के ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। वहीं आसपास के लोगों ने बताया क‍ि आरोप‍ित नशा भी करता था। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!