Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

चमोली में नहर ध्वस्त, अवरुद्ध हो रही सड़कें; भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। विभिन्न सड़कों के भूस्खलन से बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है। चमोली में जल विद्युत परियोजना की नहर क्षतिग्रस्त हो गई। यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद हैं। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ के साथ ही हेमकुंड यात्रा सुचारु है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बाद उत्तराखंड में तेज बारिश की चेतावनी दी है।

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने उत्तराखंड में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। पर्वतीय क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के साथ ही हाईवे बार-बार अवरुद्ध हो रहे हैं। फिलहाल बुधवार की सुबह अधिकांश स्थानों में बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद देहरादून सहित कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।

चमोली जनपद में नंदाकनी नदी के निकट बनाला जल विद्युत परियोजना की नहर करीब 50 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बिजली उत्पादन ठप हो गया।

वहीं, उत्तरकाशी में रातभर बारिश के बाद अधिकांश स्थानों में धूप खिली है। गंगोत्री हाईवे थेरांग और हेल्गुगाड के पास भूस्खलन का मलबा आने से बंद हो गया। जिसे बाद में खोल दिया गया। वहीं, यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास भूस्खलन से गत रात से बंद है।

पिथौरागढ़ में भी सुबह के समय बारिश थम गई। वहीं, चंपावत में कल रात हुई भारी बारिश से सुखिढांग के पास भूस्खलन हो गया। इससे सड़क बंद है।

घटने लगा है गंगा का जल स्तर 

हरिद्वार जिले में गंगा नदी के जलस्तर घटने बढ़ने का क्रम जारी है। मंगलवार की शाम सात बजे जहां गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर पर जा पहुंचा था। इसके बाद प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं रात में आठ बजे यह कम होकर 292.50 पर आने से प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली थी। बुधवार की सुबह गंगा के जलस्तर में कमी जारी रहा। सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 292.30 मीटर रेकार्ड किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया हालांकि जलस्तर घटाव पर है। फिर भी सतर्कता से निगरानी की जा रही है।

गुरुवार को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही अगले 24 घंटों में देहरादून एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में एक-दो दौर तेज बारिश होने के आसार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!