Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

कैबिनेट मंत्री महाराज ने चालदा महासू को चढ़ाई चोल्टी (चादर)

बेहतरीन कारीगरी का नमुना है सूरत के सुरेश द्वारा बनाई गई चोल्टी

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय परंपरागत “जागड़ा” (हरियाली पर्व) महोत्सव में प्रतिभाग करने के साथ-साथ प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने समाल्टा स्थित छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन करने के साथ-साथ उन्हें चोल्टी (चादर) चढ़ाकर पूजा अर्चना की।

जागड़ा को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने वाले प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी पुत्रवधु श्रीमती आराध्या के साथ समाल्टा पहुँच कर छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन करने के साथ-साथ उन्हें चोल्टी (चादर) चढ़ाकर पूजा अर्चना की। सतपाल महाराज ने बताया कि पूर्व में जब वह अपनी पत्नी श्रीमती अमृता रावत के साथ चालदा महासू के दर्शन को आये थे तो उन्हें चालदा महासू महाराज का आदेश हुआ कि वह उनको अपनी ओर से चोल्टी (चादर) चढ़ायें। छत्रधारी महाराज के आदेश का पालन करते हुए हुए उन्होने अपनी पुत्रवधु आराध्या के साथ समाल्टा पहुँच कर सूरत के सुरेश द्वारा बेहतरीन कारीगरी से बनाई गई चोल्टी (चादर) चालदा महासू देवता को चढ़ाई। चोल्टी को धारण कर चालदा महासू महाराज की अद्भुत छवि की झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी वहाँ उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि छत्रधारी चालदा महासू महाराज अपने सिंहासन से बाहर आकर दशहरे तक इसी चोल्टी (चादर) के साथ श्रृद्धालुओं को दर्शन देगें। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस दौरान उनके अद्भुत दर्शन करता है चालदा महासू महाराज उनकी मनोकामना निश्चित रूप से पूर्ण करते हैं।

जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता जागड़ा (हरियाली पर्व) को राजकीय मेले का दर्जा मिलने पर क्षेत्र के लोगों में अपार उत्साह और प्रसन्नता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!