Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्ड

घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने किया घायल

अल्मोड़ा। ताड़ीखेत ब्लॉक के बगूना गांव में बालिका के बाद अब तहसील के नागार्जुन गांव में गुलदार के हमले की दूसरी घटना सामने आई है। यहां आंगन में खेल रहे सात वर्षीय बालक पर हमला बोल गुलदार ने लहूलुहान कर डाला।

नागार्जुन गांव निवासी बालकृष्ण का सात वर्षीय पुत्र यश कुमार आंगन में खेल रहा था। घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आंगन में ही मौजूद दादा जोगा राम तथा पड़ोस के अन्य लोगों के शोर मचाने पर गुलदार उसे घायल कर खेतों की तरफ निकल गया।

यश को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यश के माथे पर तीन टांके लगे। गुलदार के पंजे से यश का हाथ व पैर भी जख्मी है। डॉ. अभिषेक व डॉ. रुचि ने बालक का उपचार कर उसे खतरे से बाहर बताया।

इधर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, ग्राम प्रधान नंद राम, रमेश उप्रेती, नवीन उप्रेती, बिपिन चंद्र आदि ने कहा कि गुलदार पखवाड़े के भीतर कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। अब बच्चों पर भी हमला बोलने लगा है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगा उससे निजात दिलाने की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!