Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब में बठिंडा शहर की कालोनी के एक मकान में तीन लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्‍या या आत्‍महत्‍या में उलझी पुलिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार। पंजाब में बठिंडा शहर में एक मकान में तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया‍। परिवार के मुखिया, उसकी पत्‍नी और बेटी के शव घर में मिले। ये शव शहर की कमला नेहरू कॉलोनी में कोठी नंबर 387 में मिले हैं। मृतकों की पहचान 45 साल के चरणजीत सिंह खोखर, उनकी पत्‍नी 43 वर्षीया जसविंदर कौर और 20 साल की बेटी सिमरन कौर के तौर पर हुई है। तीनों के सिर में गोली लगी है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की है या उनको किसी ने गोली मारी है। वैसे आशंका जताई जा रही है कि चरणजीत ने पत्‍नी और बेटी की हत्‍या करने के बाद आत्‍महत्‍या की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कोठी को अपने कब्‍जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह खोखर अपने परिवार के साथ कोठी में रह रहे थे। सोमवार की सुबह दूधवाले ने चरणजीत सिंह खोखर, उनकी पत्‍नी जसविंदर कौर और बेटी सिमरन कौर को कमरे में मृत हालत में देखा। इससे बाद उसने लोगों को बताया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने तुरंत मकान को अपने कब्‍जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि चरणजीत सिंह, उनकी पत्‍नी और बेटी की हत्‍या की गई है या उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि शहर में करीब एक माह बाद यह दूसरी घटना है कि पाश कालोनी में सामूहिक मौत हुई है। इससे पहले जहां ग्रीन सिटी में आर्थिक तंगी व प्रताड़ना से परेशान एक व्यापारी ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या कर ली थी।

चरणजीत सिंह खोखर की उम्र 45 थी और वह साल बीबी वाला कोआपरेटिव सोसायटी में सचिव के पद पर तैनात थे। जसविंदर कौर उम्र 43 साल और बेटी सिमरन कौर की उम्र 20 साल थी। मामला आरंभिक जांच में आत्महत्या का लगता है, लेकिन पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका से भी जांच में जुटी है।

कमला नेहरू कालोनी में कोठी नंबर 387 में सुबह तीनों के शव कमरे में पड़े मिले तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह मामले का उस समय खुलासा हुआ जब प्रतिदिन की तरह दूधवाला घर में दूध देने के लिए पहुंचा। रुटीन में पहली घंटी में दरवाजा खुल जाता  था लेकिन आज दूधवाले ने कई बार घंटियां बजाई पर दरवाजा नहीं खुला। इस पर अनहोनी की आशंका केे चलते उसने किसी तरह घर में अंदर प्रवेश किया। वहां उसने चरणजीत सिंह खोखर, जसविंदर कौर व सिमरन कौर के खून से लथपथ शव देखे। इसके बाद उसने मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी व पुलिस को सूचित किया गया।

मामले में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तीनों की हत्या हुई है या खोखर ने पहले पत्‍नी और बेटी की हत्‍या कर आत्महत्या की। पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की तह तक जाने के लिए एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाकर जांच कर रही है। खोखर का एक बेटा मनप्रीत सिंह अभी इंग्लैंड में रह रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!