Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह लाया गया स्वराज आश्रम, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदेयश के निधन के बाद अंतिम दर्शन को सुबह से नैनीताल रोड स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सीएम तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मिनिस्टर बंसीधर् भगत, अरविंद पांडे, राज्यमंत्री रेखा आर्य, नवीन दुम्का, समेत अन्य बड़े नेता भी अंतिम दर्शन को पहुँचे थे। इस दौरान सीएम ने कहा कि इंदिरा हृदेयश का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठ विकास के लिए लड़ती थी। उनका निधन एक बड़ी क्षति है। राज्य सरकार पूरी कोशिस करेगी कि उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेयश को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कांग्रेस के बड़े नेताओं का घर पहुँचने का सिलसिला जारी था। बीजीपी प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक व पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय भी शोक जताने पहुँचे थे। जिला पंचायत अध्य्क्ष बेला तोलिया, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा संग़ठन मंत्री सुरेश भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, बड़ी संख्या में पार्षद, समेत राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में आवास पर मौजूद थे।

दो बार कैबिनेट मिनिस्टर रहते हुए अपनों कामों की वजह से उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी। वहीं, सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शव रविवार रात हल्द्वानी पहुंच गया था। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने वाहन रोक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित भी की। देर रात तक उनके घर में समर्थकों व सामाजिक व अन्य संगठनों के लोगों के आने का सिलिसिला जारी था। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयंक भट्ट ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए पार्थिव शव के दर्शन को स्वराज आश्रम में लाया जाएगा। उसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट को अंतिम यात्रा रवाना होगी।

आवास व स्वराज आश्रम में बड़ी संख्या में लोग नेता प्रतिपक्ष के अंतिम दर्शन को पहुँचे थे। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते ही सभी की आंखें नम थी। उनका कहना था कि अब हमारी कौन सुनेगा।

समर्थकों की भीड़ देख पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी व्यवस्था बनाने में जुटे थे। नैनीताल रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने आवास की तरफ बैरिकेड लगा लोगों से पैदल ही आने की अपील की। वहां नेता प्रतिपक्ष जिंदाबाद-अमर रहे के नारे सड़क तक गूंज रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!