Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

विकसित उत्तराखंड का आधार- विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार- मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन को नमन करते हुए सभी को विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की । मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में बनने जा रही देश की पांचवी साइंस सिटी। उत्तराखंड के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही प्रदेश के हर जनपद में विज्ञान केंद्र की स्थापना भी विज्ञान के प्रचार प्रसार में मददगार साबित होगी। उन्होंने प्रदेश में विज्ञान प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने यूकॉस्ट में स्थापित होने जा रहे कम्युनिटी रेडियो पर हर्ष जताया और कहा कि इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोग विज्ञान से जुड़ पाएंगे।

इस दौरान सीएम धामी द्वारा सभी 13 जनपदों से जुड़े विभिन्न संस्थानों के छात्र छात्राओं व वैज्ञानिकों से भी ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा झाझरा में बन रही देश की पांचवी साइंस सिटी तथा आंचलिक विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपने स्वागत उद्धबोधन में सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्वता पर जोर दिया। साथ हे साथ प्रो० पंत द्वारा यूकॉस्ट में विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी प्रस्तुति दी।

विधायक सहसपुर, सहदेव सिंह पुंडीर ने यूकॉस्ट द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा साइंस सिटी के लिए अतिरिक्त जमीन मुहैय्या कराने की भी बात कही। इस दौरान सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नितेश झा ने कहा कि देहरादून में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नवीनतम तकनीकों से विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने बताया की जल्द ही प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में लैब्स ऑन व्हील के जरिए बच्चों को प्रयोगशाला की नवीनतम तकनीकों से रुबरु कराया जाएगा। इस अवसर पर सचिव द्वारा प्रदेश में विज्ञान प्रौद्योगिकी आधारित आपदा प्रबंधन हेतु यूकॉस्ट में एक आपदा प्रबंधन सेल बनाने का आग्रह भी मुख्यमंत्री धामी से किया गया।

इस अवसर पर आई आई आर एस के विशेषज्ञ डॉ हरीश कर्नाटक , डॉ सी एन भट्ट, डॉ कमल पांडे तथा डी आई टी विश्विद्यालय के डा नीरज सेठिया द्वारा विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार पर व्याख्यान दिया गया। विज्ञान दिवस के अवसर पर एक साइंस मार्च का आयोजन भी किया गया जिसमे 150 से अधिक छात्र – छात्रों ने प्रतिभाग किय। इस अवसर पर एस सी एस टी कम्युनिटीज के लिए विज्ञान उद्यमिता पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कंचन डोभाल, वैज्ञानिक अधिकारी, यूकॉस्ट ने किया।

कार्यक्रम का समापन साइंस सिटी सलाहकार जी.एस. रौतेला के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आयोजनकर्ता, अतिथियों एवं विभिन्न संस्थानों से आए विभागाध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में ३०० से अधिक विद्यार्थी, विभिन विभागों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ एवं यूकॉस्ट के अधिकारी , कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!