Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाली AAP अब अन्य राज्यों में विस्तार की तैयारी में जुट गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2021, गुरुवार। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार शानदार और ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब अन्य राज्यों में विस्तार की तैयारी में जुट गई है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी ने एलान किया है कि वह अगले 2 साल के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात समेत 6 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, AAP की राष्ट्रीय परिषद (National Council of AAP) की बैठक में पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया है। बता दें कि AAP पूर्व में गुजरात, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। पंजाब में तो AAP के विधायकों की अच्छी-खासी संख्या है। वह वहां पर मुख्य विपक्षी दल भी है। राजनीति के जानकारों की मानें तो अगर इन 6 राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव में AAP अगर अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज भी हासिल कर सकती है। विधानसभा सीटों के मामले में और राजनीतिक हैसियत के मामले में उत्तर प्रदेश का चुनाव अहम है, क्योंकि यहां पर 403 विधानसभा सीटें हैं।

AAP उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान ही घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में फरवरी में होने वाले पंचायत चुनाव में भी लड़ेगी। इतना ही नहीं, चुनाव को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन चुनावों का पर्यवेक्षक घोषित किया है। पिछले दिनों जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लखनऊ में गए थे, तब हंगामा भी हुआ था। दरअसल, मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूल देखने जाना चाहते थे, लेकिन यूपी पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया था। इसके बाद दोनों ही पार्टी के नेताओं में जोरदार बयानबाजी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!