Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान करने वाली AAP अयोध्या से शुरू करेगी तिरंगा संकल्प यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने में लगी आम आदमी पार्टी भी भगवान श्रीराम की शरण में है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर लडऩे का एलान करने वाली आम आदमी पार्टी अयोध्या से मंगलवार को तिरंगा संकल्प यात्रा शुरू करेगी। इसका शुभारंभ करने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी अयोध्या पहुंचे हैं।

अयोध्या में आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा मंगलवार को गुलाब बाड़ी मैदान से निकलेगी। इसका समापन गांधी पार्क में होगा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लगभग सभी दल अयोध्या से अपना अभियान शुरू कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के बाद रघुराज प्रताप सिंह के जनसत्ता दल और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी पार्टी आल इंडिया ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआइएमआएम) के चुनावी अभियान की शुरुआत अयोध्या से की है। अब बारी आम आदमी पार्टी की है।

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का चुनावी अभियान मानी जा रही तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे हैं। सिसोदिया अब यहां से मंगलवार को आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे।

सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सांसद संजय सिंह हनुमान गढ़ी के साथ ही राम लला का दर्शन करेंगे। राम लला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद यहां के संत-महंतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।

सिसोदिया व संजय सिंह अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद 14 सितंबर को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा की यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह अपनी टीम के साथ इन दिनों अयोध्या में ही कैंप कर रहे हैं। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद जानकी घाट, बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण, महंत दिलीप दास व पवन शास्त्री आदि से मुलाकात भी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!