Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

पिथौरागढ़ के जि.पं. सदस्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र – मेडिकल के छात्रों के लिए पुरानी अनुबंध वाली फीस व्यवस्था बहाल करने की उठाई माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2020, बुधवार, पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गरीब छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज में पुरानी अनुबंध वाली फीस व्यवस्था लागू करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि फीस जमा करने की पुरानी व्यवस्था बहाल होने से राज्य को डाक्टर भी मिलेंगे और होनहार गरीबों को डाक्टर बनने का अवसर भी मिलेगा।

दून मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. की पढाई कर रहे अपने पुत्र को खोने से दु:खी जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने पहला पत्र मुख्यमंत्री को गरीब परिवार के डाक्टर बनने का सपना देख रहे होनहार बच्चों के लिए लिखा।

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को छोडकर देहरादून व हल्द्वानी में अनुबंध का विकल्प समाप्त कर दिया गया है। इन दो कालेजों में प्रवेश के दौरान साढ़े चार लाख रुपये तत्काल जमा करने होते हैं। बैंक से आसानी से इतने कम समय में लोन मिलना संभव नहीं है। गरीब परिवारों के बच्चे फीस की इस पहली किश्त समय से जमा नहीं करने के कारण ही डाक्टर बनने का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
अनुबंध की व्यवस्था लागू होने पर मात्र 65 हजार रुपये की फीस जमा करनी पड़ती है। मर्तोलिया ने बताया कि अनुबंध से मेडिकल कर रहे डाक्टरों को राज्य में सेवा देना अनिवार्य होता है। यह अलग बात है कि राज्य सरकार की लचर प्रशासनिक व कानून व्यवस्था के कारण अनुबंध के डाक्टर भी राज्य से बाहर भाग रहे हैं। मर्तोलिया ने कहा कि अब दो मेडिकल कॉलेजों के तीन सौ डाक्टर हर साल राज्य से बाहर जाने के लिए कानूनन आजाद हैं तो राज्य के अस्पतालों में डाक्टर कहाँ से आयेंगे ? जगत मर्तोलिया ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में हमेशा फैक्लटी का रोना रहता है। केवल इसी मेडिकल कॉलेज में अनुबंध को जारी रखकर सरकार यह संदेश देना चाहती है कि पहले तो गरीब परिवार के बच्चों को डाक्टर नहीं बनने देंगे, बन भी गये तो उन्हें अच्छी फैक्लटी वाले कालेज तो कभी नहीं मिलेगा।

 73 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!