Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला कार्यालय में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला कार्यालय में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 21 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं/शिकायतों को प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें मुख्य रूप से जलभराव, मिट्टी हटाने, आम रास्ते में गेट निर्माण, टूरिज्म प्रोजेक्ट लगाने की अनुमति, दीवार निर्माण, क्वारेंनटीन सेन्टर से मुक्त करने, शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने, मोहर्रम पर जुलुस निकालने की अनुमति, बच्चों के स्थाई प्रमाण-पत्र बनाने, रोजगार दिलाये जाने, पाईपलाईन निर्माण में अनियमितता होने, साइलेंसर स्टोरेज सेन्टर की अनुमति चाहने तथा रेशा बुआई के लिए एनओसी दिये जाने को लेकर समस्यांए प्राप्त हुई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान:

  • प्रफूल्ल कुमार चमोली द्वारा निर्माण कार्य हेतु मिट्टी हटाने को लेकर अपनी समस्या रखी, जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा वर्षाकाल के उपरान्त कार्यवाही करने की बात कही।
  • रायपुर में पंचायती रोड पर अतिक्रमण एवं गेट को हटाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • रायपुर ब्लाॅक में टूरिज्म प्रोजेक्ट स्थापित किये जाने की अनुमति के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने डीएलआरसी से सम्पर्क स्थापित करने को कहा। त्यागी
  • रोड रैस्ट कैम्प की अरूणा त्यागी द्वारा वर्षा से जलभराव के साथ ही निजी सम्पति के नुकसान का मामला उठाया, इस पर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल मौका मुआयना करने के निर्देश दिये।
  • डाल्फिन इन्स्टीट्यूट के वी.के. नागपाल ने बच्चों की परीक्षा से पूर्व संस्थान को क्वारेंनटीन सेन्टर से मुक्त करने का मामला उठाया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
  • सुभाष चन्द्र , पुनीत, डाॅ० पीयूष रतूड़ी के शस्त्र लाईसेंस सम्बन्धी आवेदन के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • एस.एच. नक्वी द्वारा मोहर्रम के अवसर पर जुलुस निकालने की अनुमति के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में धार्मिक गतिविधियों पर रोक है, इस हेतु नगर मजिस्ट्रेट से सम्पर्क करने के निर्देश दिये गये।
  • राजीव नगर की अन्जू कण्डवाल ने बच्चों के स्थाई निवास प्रमाण-पत्र निर्गत करने सम्बन्धी आवेदन किया गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर से आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
  • अंजलि, ज्योति एवं अन्य द्वारा जे.के.जे कम्पनी से वेतन दिलाये जाने का मामला उठाया, इस पर अपर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
  • सहस्त्रधारा रोड निवासी संतोष प्रसाद ने सेवायोजित किये जाने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिलाया।
  • कुनैन चकराता निवासी प्रदीप राणा ने ठेकेदार द्वारा पुरानी पेयजल लाइन उखाड़ने तथा नई पेयजल लाईन डालने में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • राकेश पण्डित द्वारा साइलेन्सर स्टोरेज सामग्री एवं ब्रहाम्णवाला के संकेत जैन ने रेशा खेती बुआई हेतु अनुमति दिये जाने का मामला उठाया, जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।[/box]

 188 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!