उत्तराखण्ड
बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

जनपद नैनीताल में बुधवार को कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर चूनाखान में दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हादसा बस को ओवर टेक करने के चक्कर में हुआ। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक विवेक चोपड़ा हल्दूचैड़ का रहने वाला है।
192 total views, 1 views today