Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

बदसलूकी मामले में डीएम अमेठी पर गिरी गाज, योगी सरकार ने हटाया …

इलाहाबाद हाई कोर्ट की फटकार तथा अमेठी में पीडि़त के वार्ता के दौरान आपा खो देने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया और अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटाया दिया है। प्रशांत शर्मा अमेठी में आने से पहले लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 13 जुलाई को ही अमेठी के जिलाधिकारी का पद संभाला था। केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर उन्हें अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी थी।

अमेठी में मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है। उनके व्यवहार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की थी। अरुण कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे। मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशांत शर्मा को प्रतीक्षारत् किया गया है। प्रशांत शर्मा अपने खराब व्यवहार पर हाईकोर्ट से पहले भी दंडित किए जा चुके हैं। पीडि़त के अभद्रता के मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। अभद्रता करने के मामले में अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाला गया है।

स्मृति ईरानी ने दी थी प्रशांत शर्मा को सलाह

अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को वहां की सांसद तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सलाह दी थी कि हम जनता के सेवक, शासक नहीं। स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर डीएम अमेठी को संवेदनशील बनने की सलाह दी है। सांसद ईरानी ने ट्विटर पर लिखा था कि विनय शील एवं संवेदनशील बनें, हम यही प्रयास होना चाहिए। हम तो जनता के हम सेवक हैं, शासक नहीं।

स्मृति ईरानी को रिप्लाई

डीएम अमेठी प्रशांत कुमार ने टि्वटर पर स्मृति ईरानी की पोस्ट का रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा है, मैडम, आपके निर्देशन में अमेठी प्रशासन जनता की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। ये सुनील सिंह हैं, जो संबंधित व्यक्ति हैं और परिस्थिति का खुद बयां कर रहे हैं। इसी पोस्ट में डीएम अमेठी ने सुनील सिंह के बयान का वीडियो भी पोस्ट किया है। जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें सुनील सिंह कहते दिख रहे हैं, “उन्होंने खबर चलती देखी कि जिसमें दिखाया जा रहा था कि जिलाधिकारी, अमेठी द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। एडिटेड वीडियो है। जिलाधिकारी महोदय ने हमारी सारी समस्याओं को बिंदुवार सुना, देखा और हर तरह से जितना भी संभव मदद हो सकती है, आश्वासन दिया। जिलाधिकारी महोदय से हमारे व्यक्तिगत संबंध हैं और कई वर्षों से रहे हैं।

वायरल हो गया वीडियो

अमेठी के मौजूदा डीएम प्रशांत कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भी हस्तक्षेप किया है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार उस वक्त अपना आपा खो बैठे थे जब वह अमेठी में हुए एक हत्याकांड के बाद पोस्टमॉर्टम के दौरान उग्र हुए परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। गंभीर मामला देख मौके पर पहुंची एसपी ख्याति गर्ग को भी परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

 मंगलवार को हुई थी हत्या

अमेठी में मंगलवार को एक ईंट व्यवसायी सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत के दौरान जिले के डीएम आपा खो बैठे और परिजनों से अभद्रता कर बैठे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुस्साई भीड़ को समझाने की बजाए अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा आपा खो बैठे और मृतक के भाई पीसीएस अधिकारी का कॉलर पकड़कर डांटने लगे। मौके पर पहुंची एडीएम वन्दिता श्रीवास्तव और एसपी ख्याति गर्ग को भी परिजनों का विरोध झेलना पड़ा था।

डीएम ने खुद ऐसे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई से पूरा परिवार संतुष्ट है। जो वीडियो चल रहा है वह एडिट किया हुआ है।अमेठी में मंगलवार देर शाम सोनू सिंह को दबंगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मामला गौरीगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बिसुनदासपुर गांव का है। मृतक भट्टा व्यवसायी था।

 104 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!