Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, लखनऊ। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस अवसर पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री समेत सरकार के कई मंत्री और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देने और देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। सिविल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने संविधान में चोरी छिपे धारा 370 को जोड़ने का कुत्सित कार्य किया था तो उसका विरोध डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था। उन्होंने उस वक्त नारा दिया कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। इसके खिलाफ उन्होंने देश में आंदोलन चलाया और एक साजिश का शिकार बने। 1953 में आज ही के दिन उनका महान बलिदान देश की एकता का आधार बना।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर पर लगा अनुच्छेद-370 का दंश हमेशा के लिए मिट गया। जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने करीब चार दशक पहले ही इस सपने को देखा था कि ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ के लिए ही उन्होंने बालिदान दिया। उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अंत्योदय को देश की प्रगति का आधार मानने वाले डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों मे कोटि-कोटि वंदन।

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता के लिए प्रथम बलिदानी योद्धा एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के मुकुट के लिए दिया गया प्राणों का बलिदान यह राष्ट्र और यह संगठन कभी क्षण भर के लिए भी विस्मृत नहीं कर सकेगा।

 81 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!