Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून जिले के लिए की गई 75 फीसद घोषणायें हुईं पूरी, मुख्यमंत्री ने अवशेष घोषणाओं पर तेजी से काम करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, देहरादून। सरकार द्वारा देहरादून जिले के लिए की गई 75 फीसद घोषणाएं पूर्ण हो गई हैं। शेष पर अभी काम चल रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अवशेष घोषणाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा के विकास कार्यों, पेयजल, नलकूप निर्माण, सीवरेज, ड्रेनेज व्यवस्था व बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में देहरादून जिले की सभी विधानसभाओं के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देहरादून जिले के विभिन्न क्षेत्रों के नालों को अंडरग्राउंड करने के लिए नीतिगत निर्णय लिए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। जिन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां सड़कों के निर्माण में तेजी लाई जाए। इनमें बिजली के पोल हटाने व ड्रेनेज के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने चकराता विधानसभा के अंतर्गत मीनस अटाल मार्ग के सुधारीकरण के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क निधि योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डोईवाला में बस अड्डे के निर्माण से संबंधित कार्यवाही को 15 दिन में पूर्ण करने तथा रानीपोखरी में सब स्टेशन निर्माण, सीपेट के नजदीक बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा विभिन्न क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं में सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए फंडिंग की व्यवस्था एडीबी के जरिये की जानी है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने विधानसभावार घोषणाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए 499 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 376 पूर्ण हो चुकी हैं। शेष पर कार्य चल रहा है। बैठक में मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव एसएन पांडेय, एसए मुरुगेशन, सुशील कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 821 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!