Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगतदेश

World Cup 2019 IND vs PAK आज के मैच में भी बारिश होने की संभावना है।धुल सकता है आज का मैच,

नई दिल्ली,India vs Pakistan Manchester Weather Update Cricket World Cup 2019: रविवार यानि आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है। क्रिकेट फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, इंग्लैंड की बरसात फैंस का दिल तोड़ भी सकती है। जी हां, भारत और पाकिस्तान के मैच पर बारिश का खतरा मंडारा रहा है। इस विश्व कप में चार मैच पहले भी बारिश में धुल चुके हैं। आज के मैच में भी बारिश होने की संभावना है।

कल दोपहर हुई थी बारिश
कल सुबह मैंनचेस्टर में धूप खिली थी। इस दौरान दोनों टीमों नेट पर पसीना भी बहाया, लेकिन दोपहर में वापस बारिश शुरू हो गई जिसने आइसीसी के चेहरे की खुशी गायब कर दी। रविवार को भी दोपहर बाद बारिश की संभावना है। ऐसे में आपको कम ओवरों का मैच भी देखना पड़ सकता है। यह भी हो सकता है कि मैच रद्द हो जाए।

18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तापमान


वहीं मैनचेस्टर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश आने की 60 फीसदी संभावना है। बता दें कि इंग्लैंड में इस वक्त बारिश नहीं होती है। पिछले साल जून में यहां 2 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में यहां 100 एमएम बारिश हो चुकी है।

 

बिके चुके हैं टिकट 
24000 टिकटों के लिए करीब आठ लाख लोगों ने आइसीसी को आवेदन दिया था। इसी से समझ में आता है कि यह मैच प्रशंसकों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। यही नहीं, आइसीसी ने भी बाकी लीग मैचों के मुकाबले इस मैच की टिकट के दाम ज्यादा रखे हैं। हालत यह है जिन लोगों को पहले टिकट मिल गए थे उन्होंने इसे एक लाख रुपये तक में दोबारा बेचा है। ऐसे में मैच रद्द होने पर निराश होना लाजिम-सी बात है।

पिच में है नमी
रुक-रुक कर हो रही बारिश से पिच को धूप नहीं लग पाई है। इस पिच पर घास नहीं है, लेकिन नमी के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है, लेकिन परिस्थितियां सीम और स्विंग दोनों के माकूल होंगी। ऐसे में भारत के मध्य क्रम को अहम भूमिका अदा करनी होगी।

हो सकती है आइसीसी आलोचना
विश्व कप में बारिश को लेकर पहले से आइसीसी की आलोचना हो रही है। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच रद्द होता है, तो आइसीसी को फैंस का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। इससे पहले सौरव गांगुली और गौतम गंभीर इसको लेकर आइसीसी की आलोचना कर चुके हैं।

 

 83 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!