Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, बसों के संचालन पर असर

देहरादून: खराब वाल्वो व एसी बसों को मार्ग से हटाने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों ने आइएसबीटी पर बी डिपो में धरना दिया। कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे, जिससे बसों के संचालन पर भी असर पड़ा। कर्मचारियों का कहना है जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।

परिषद के प्रांतीय महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी ने बताया कि पिछले चार साल से कर्मियों का अतिकाल भत्ता तक नहीं दिया गया है। इसके अलावा लंबित भुगतान देने का क्रम भी शुरू नहीं हुआ, जबकि प्रबंधन ने वादा किया था कि मार्च तक लंबित भुगतान को जारी कर दिया जाएगा। निगम में बसों का बेड़ा नहीं बढ़ाया जा रहा।

परिचालकों से दफ्तरों में कार्य लिया जा रहा, जबकि पूर्व में खुद प्रबंध निदेशक ने आदेश दिया था कि परिचालकों से बसों पर ही ड्यूटी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि बी डिपो में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। वहीं आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी भी की। इस मौके पर डिपो के शाखा अध्यक्ष भरत असवाल और मंत्री अमरीश जड़ समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

यूनियन भी आंदोलन को तैयार 

देहरादून मंडल स्तर पर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन भी आंदोलन को तैयार हो गई है। यूनियन ने आइएसबीटी पर 16 मार्च से बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दे दी है। यूनियन ने परिचालकों की प्रोन्नति के साथ ही अनुबंधित ढाबों पर यात्रियों और कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की है।

साथ ही डीजल चोरी कर रहे अनुबंधित आपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई समेत देहरादून मंडल में कार्यरत एसकेएस एजेंसी की विजिलेंस जांच कराने की मांग की है। समय से वेतन देने और नए मार्गों पर बसें संचालित करने की भी मांग की गई।

 

 451 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!