Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

यौन शोषण के आरोपी विधायक के बचाव में वुमंस पैनल, कहा- ‘गलतियां हो जाती हैं’

तिरुअनंतपुरम । केरल वुमंस पैनल की चीफ के बयान से यह जाहिर हो रहा है कि वह सीपीआइ (एम) विधायक के बचाव में बोल रही हैं। सत्तारूढ़ पार्टी सीपीएम के विधायक पीके शशि पर डेमोक्रैटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की एक महिला नेता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बता दें कि पार्टी ने आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी है। केरल वुमंस पैनल की चीफ जोसफिन ने गुरुवार को कहा, ‘इसमें नया कुछ नहीं है… हम सब मनुष्‍य हैं, गलतियां हो जाती हैं।’

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने मामले पर कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और उसे केरल इकाई के पास भेज दिया गया है। मामले पर उनकी ओर से जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से शिकायत की है। डीवाईएफआई नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शोरनुर के विधायक ने पलक्कड़ के मनरकौद में पार्टी कार्यालय में उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। गत 14 अगस्त को सीपीएम पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा कारत के पास शिकायत भेजी गई थी और गत सोमवार को येचुरी को एक ईमेल भेजा गया।

इसी बीच शशि ने दावा किया कि उन्हें शिकायत की जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की ‘सुनियोजित साजिश’ है। सीपीएम की केरल इकाई के सचिव के बालकृष्णन ने कहा कि पार्टी को तीन हफ्ते पहले शिकायत मिली थी और पार्टी इसे लेकर उचित कार्रवाई कर रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या शिकायत पुलिस को सौंपी जाएगी, उन्होंने कहा कि शिकायत पार्टी से की गयी है न कि पुलिस से

राज्‍य महिला पैनल ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया कि पूरा मामला यह खुद दर्ज नहीं करा सकती जबकि राष्‍ट्रीय महिला आयोग की ओर से पुलिस को मामले की जांच के लिए कहा गया है। जोसफिन ने कहा, ‘आरोप लगा रही महिला ने महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज नहीं करायी है। हमें कम से कम शिकायत के बारे में मूल विवरण पता होना चाहिए जो या तो मीडिया या फिर स्‍वयं पीड़िता द्वारा दी गई हो। इस मामले में यह नहीं हुआ है। फिर हम मामले को कैसे दर्ज कर सकते हैं।’ उन्‍होंने आगे कहा कि यह पार्टी पर निर्भर करता है कि वह इस मामले का समाधान कैसे करती है।

केरल की महिला कांग्रेस अध्यक्ष लतिका सुभाष ने शोरनुर विधायक के इस्तीफे की मांग की। जबकि केरल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डी कुरियाकोस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा नेता के सुरेंद्रन ने शिकायत पुलिस को न सौंपने के लिए वृंदा कारत की आलोचना की।

केरल में विपक्षी पार्टी भाजपा ने सत्तारूढ़ लेफ्ट पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। केरल से भाजपा सांसद वी मुरलीधरण ने कहा कि महिला आयोग मूक दर्शक की तरह काम कर रहा है।

 499 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!