Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
आर्थिक गतिविधियाँविशेष

SBI की स्पेशल डिपॉजिट स्कीम – सीनियर सिटिज़न्स टर्म डिपॉजिट पर पा सकेंगे अतिरिक्त ब्याज , पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई, 2020, शनिवार। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को सीनियर सिटिज़न्स के लिए एक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। इस स्पेशल स्कीम के जरिए सीनियर सिटीजंस अपने डिपॉजिट पर काफी अच्छा ब्याज कमा सकते हैं। इस स्कीम का नाम एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट है। इस योजना में सीनियर सिटिज़न्स को उनके डिपॉजिट पर 0.30 फीसद अतिरिक्त ब्याज दर मिलती है। हालांकि, इन डिपॉजिट्स की अवधि कम से कम पांच साल होनी चाहिए।

इस समय एसबीआई सभी अवधि के टर्म डिपॉजिट्स पर सीनियर सिटिज़न्स को 0.50 फीसद अतिरिक्त ब्याज दर दे रहा है। अब इस नई स्कीम के आने के बाद सीनियर सिटीजंस पांच साल या उससे अधिक के टर्म डिपॉजिट पर 0.80 फीसद अतिरिक्त ब्याज पा सकेंगे। यहां बता दें कि आप इन डिपॉजिट्स में मैच्योरिटी से पहले निकासी करते हैं, तो अतिरिक्त ब्याज देय नही होगा। एसबीआई की यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक खुली है।

एसबीआई ने गुरुवार को अपने टर्म डिपॉजिट्स पर ब्याज दर में 0.20 फीसद की कटौती की है और सभी अवधि की एमसीएलआर में 0.15 फीसद की कटौती की है। इस घोषणा के बाद एसबीआई की टर्म डिपॉजिट ब्याज दर गिरकर 4 से 6.20 फीसद के बीच आ गई है। अब एसबीआई की एक साल की MCLR, जिससे पुराने होम, ऑटो लोन जुड़े हुए हैं, 7.40 फीसद से गिरकर 7.25 फीसद पर आ गई है। नई दरें 10 मई 2020 से लागू हो गई हैं। हालांकि, ग्राहकों को एमसीएलआर में कटौती का फायदा तत्काल नहीं मिल पाएगा, क्योंकि, एमसीएलआर लिंक्ड लोन्स पर ब्याज दर केवल साल में एक बार तय होती है।

वहीं, एसबीआई ने शुक्रवार को  रेपो रेट लिंक्ड होम लोन की दरों में वृद्धि कर दी है। एसबीआई ने इसमें  0.30 फीसद तक की बढ़ोत्तरी की है। इससे 30 लाख से अधिक के होम लोन के लिए प्रभावी दर बढ़कर 7.40 फीसद हो गई है। इसी तरह 30 लाख से 75 लाख के बीच के होम लोन के लिए प्रभावी दर बढ़कर 7.65 फीसद हो गई है। 75 लाख से ऊपर के होम लोन पर नई दर 7.75 फीसद है और 30 लाख तक के मैक्सगैन होम लोन पर प्रभावी दर बढ़कर 7.75 फीसद हो गई है।

 96 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!