Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

क्या है धारा 35A और कैसे इसे हटाया जा सकता है

Jammu and Kashmir: जानें- क्या है धारा 35A और कैसे इसे हटाया जा सकता है

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पर बहस और चर्चाओं का बाजार गर्म है। सबसे ज्यादा चर्चा राज्य के निवासियों को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 35ए की है। यह अनुच्छेद भारत के अन्य हिस्सों में रहने वाले नागरिकों और जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासियों में भेद करता है।

अनुच्छेद 35ए को खत्म करने या उसमें बदलाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में 35ए की कानूनी हैसियत समझना और उसे संविधान में शामिल करने से लेकर हटाने की कानूनी प्रक्रिया जानना जरूरी हो जाता है। संविधान के जानकारों की माने तो अनुच्छेद 35ए जैसे एक्जीक्यूटिव ऑर्डर से संविधान में शामिल हुआ था, वैसे ही उसे हटाया भी जा सकता है।

35ए के कारण ही अन्य राज्य के लोगों को जम्मू-कश्मीर में अधिकार नहीं
अनुच्छेद 35ए में जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासियों को परिभाषित किया गया है। इसके मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी पाने, अचल संपत्ति खरीदने, बसने और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप पाने का अधिकार सिर्फ राज्य के स्थायी निवासी को है। इस अनुच्छेद को प्रेसिडेंशियल ऑर्डर के जरिए 1954 में संविधान में जोड़ा गया था।

इसके कारण जम्मू-कश्मीर विधानसभा को राज्य का स्थायी निवासी तय करने का हक मिला और अनुच्छेद के कारण ही भारत के अन्य हिस्सों में रहने वाले नागरिकों का जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी पाने, संपत्ति खरीदने और वहां बसने का अधिकार खत्म हो गया।

किसी अनुच्छेद को संविधान में शामिल करने का ये हैं नियम
अनुच्छेद 35ए की कानूनी हैसियत के बारे में देश के जाने-माने वकील और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी कहते हैं कि इसे संविधान में शामिल जरूर कर लिया गया, लेकिन ये कभी संविधान का हिस्सा नहीं था, क्योंकि इसे संविधान में शामिल करने के लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ। इस पर न तो संविधानसभा में चर्चा हुई और न ही इसे कभी संसद में पेश किया गया। इस अनुच्छेद को राष्ट्रपति ने एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करके शामिल किया था। संविधान में किसी भी अनुच्छेद को शामिल करने से पहले उसका विधेयक संसद में पेश किया जाता है। संसद के दोनों सदनों से पास होता है उसके बाद ही उसे संविधान में शामिल किया जाता है। यह अनिवार्य प्रक्रिया इस अनुच्छेद को शामिल करने से पहले नहीं अपनाई गई। यहां तक कि इसे शामिल करने से पहले यह जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी नहीं पेश किया गया था।

35ए की कानूनी हैसियत कुछ नहीं 
रोहतगी कहते हैं कि ऐसे में इसकी कानूनी हैसियत कुछ नहीं है। यह जिस तरह संविधान में शामिल किया गया है उसी तरह इसे राष्ट्रपति के एक्जीक्यूटिव आदेश से हटाया जा सकता है। रोहतगी यह भी कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर राज्य 1947 की संधि के तहत भारत में विलय हुआ था। संविधान में अनुच्छेद 35ए 1954 में आया था। 1947 से 1954 तक भी तो जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था तब भी सब चल रहा था तो इसके हटने के बाद भी चल सकता है।

अनुच्छेद 35ए दो लोगों के बीच हुए समझौते पर आधारित
अनुच्छेद 35ए को एक्जीक्यूटिव ऑर्डर से हटाने की बात से सुप्रीम कोर्ट के वकील डीके गर्ग भी इत्तफाक रखते हैं। वे कहते हैं कि अनुच्छेद 35ए दो लोगों के बीच हुए समझौते पर आधारित है। 1952 में शेख अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के प्रधानमंत्री थे, तब वहां मुख्यमंत्री नहीं होता था। उस समय अब्दुल्ला और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बीच एक समझौता हुआ था जिसे 1952 दिल्ली एग्रीमेंट कहा गया और उसी के आधार पर प्रेसिडेंशियल ऑर्डर जारी करके अनुच्छेद 35ए को संविधान में शामिल किया गया। ऐसे में संविधान में शामिल होते हुए भी ये उसका हिस्सा नहीं माना जाएगा।

35 ए को सुप्रीम कोर्ट में दी गई है चुनौती
अनुच्छेद 35ए को सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाओं के जरिए चुनौती दी गई है। शीर्ष अदालत ने इस पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है, लेकिन आज तक दोनों सरकारों ने जवाब नहीं दाखिल किया।

याचिका दायर करने वालों में भाजपा नेता व वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय भी शामिल हैं। इन्होंने भारतीय नागरिकों के साथ भेदभाव को आधार बनाते हुए कोर्ट से अनुच्छेद 35 खत्म करने की मांग की है। इस अनुच्छेद के खिलाफ इसके अलावा चार अन्य याचिकाएं भी लंबित हैं।

 211 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!