Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा अध्यक्ष ने जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, १४ दिसम्बर २०१९ (सूचना)। जनपद देहरादून में 17 से 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज उच्च अधिकारियों के संग कार्यक्रम स्थल होटल रीजेंटा का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने तिथि वार चलने वाले कार्यक्रम की प्रत्येक गतिविधियों पर अधिकारियों से विस्तार करते हुए अधिकारियों को सम्मेलन की विशेषता और भव्यता का पूरा ख्याल रखने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान शासन, प्रशासन, विभाग एवं विधानसभा के उच्च अधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर जायजा लेते हुए आयोजन स्थल पर ओपन सेरेमनी हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, पार्किंग व्यवस्था सहित प्रदर्शनी स्थल एवं अतिथियों के भोज स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने एसपी सिटी से उत्तराखंड में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर औद्योगिक विभाग द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों, हस्तशिल्प प्रदर्शनी के बारे में भी जानकारी ली। इधर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 15 से 20 स्टॉल आयोजन स्थल पर लगाए जाएंगे जो कि विक्रय केंद्र भी होंगे जहां से अतिथिगण उत्तराखंड में हाथ से बनी हुई वस्तुओं को खरीद पाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा टीवी, राज्यसभा टीवी एवं दूरदर्शन, आकाशवाणी द्वारा सम्मेलन के उद्घाटन अवसर का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान श्री अग्रवाल ने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन इंतजाम, अतिथियों के प्रवेश एवं निर्गम हेतु उचित व्यवस्था करने की भी बात कही। उन्होंने अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था हेतु कमरों का भी निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने आयोजन स्थल पर मीडिया सेंटर बनाने, प्रेस गैलरी एवं ओपनिंग सेरेमनी के दिन उत्तराखंड के मंत्रियों एवं विधायकों की उचित सीटिंग व्यवस्था करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ठंड का मौसम होने के कारण खुले स्थान पर अलावा व हीटर की व्यवस्था, लाइट की उचित व्यवस्था एवं भोज के दौरान उत्तराखंड के परंपरागत व्यंजन को शामिल करने के निर्देश होटल के अधिकारियों को दिए साथ ही सम्मेलन में भोज के दौरान व्यंजनों के मेन्यु को भी उन्हें उपलब्ध कराने की बात कही।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि कार्यक्रम में  प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखा जाए। साथ ही पूरे सम्मेलन के दौरान आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रहे। उन्होंने सम्मेलन के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी ना होने पाए इसके लिए अधिकारियो को निर्देशित किया।
इस अवसर पर विधानसभा सचिव जगदीश चंद, जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर, एसपी सिटी श्वेता चैबे, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर, सिटी सहित विधानसभा के उप सचिव मुकेश सिंघल, प्रोटोकॉल अधिकारी मयंक सिंघल, अनु सचिव नरेंद्र रावत, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

 72 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!