Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Video: यो यो हनी सिंह की हुई वापसी, लुक बदला है मगर जलवा वही है

मुंबई। कई हिट्स के साथ सुपरहिट साल देने के बाद, अब यो यो हनी सिंह अपने नए सिंगल ‘मखना’ के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। टी-सीरीज़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर हनी सिंह के कमबैक गाने ‘मखना’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ‘मखना’ यो यो हनी सिंह के लिए 2018 और ख़ास बना देगा क्योंकि इस गीत के साथ गायक बहुत लंबे समय बाद अपनी वापसी कर रहे है।

यो यो हनी सिंह इससे पहले भी कई हिट गानों के साथ हमें एंटरटेन कर चुके हैं। भले ही पिछले कई समय से हनी सिंह इंडस्ट्री से दूर हैं मगर इनके गाने आज भी लोगों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। और अब एक बार फिर हनी सिंह अपने रैप से सभी को दीवाना बनाने आ रहे हैं।  बता दें कि भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी खास कर पेरू और अर्जेंटीना शहर में म्युज़िक के प्रति लगाव बढ़ाने में यो यो हनी सिंह काफी मददगार साबित हुए हैं। हनी सिंह इंद दिनों दुनिया के विभिन्न हिस्सों से सभी प्रकार का संगीत सुन रहे है। एक समय था जब बॉलीवुड फ़िल्मों में एक गाना हनी सिंह का ज़रुर होता था। शाह रुख़ ख़ान से लेकर अमिताभ बच्चन भी हनी s  सिंह के गानों पर झूमते नज़र आए हैं।

टी-सीरीज़ द्वारा रिलीज किया गया मखना का ट्रेलर बहुत ही रोचक और दिलचस्प नज़र आ रहा है जिसमें एक तरफ़ हीरे की चोरी दिखाई गई है, वही दूसरी तरफ़ ऐसा लग रहा है कि यो यो हनी सिंह माफिया की भूमिका निभा रहे है। यह गीत एक रोमांटिक नंबर हैं। इस पूरे गीत को यो यो हनी सिंह ने गाया है और नेहा कक्कर ने भी इस गाने में अपनी जादूई आवाज़ दी है। गीत मे तीन टॉप रैपर, फेनॉन द डॉन, एलिस्टेयर और शॉन भी शामिल हैं। ट्रेलर में यो यो हनी सिंह के साथ टॉप मॉडल निधि सुनील की मौजूदगी ने भी इस गाने को और इंट्रेस्टिंग बनाया है।  हनी सिंह का ‘मखना’ हवाना के क्यूबा में शूट किया गया पहला भारतीय गीत है। हनी सिंह का कमबैक गीत ‘मखना’ 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है जो आपके क्रिसमस को और  ज्यादा ख़ास और मज़ेदार बना देगा।

हनी सिंह की लुक की बात की जाए तो आप इस ट्रेलर में उन्हें एक अलग ही रूप में देखेंगे। लम्बे बाल और बियर्ड लुक में वो काफी कूल लग रहे हैं और हमें यकीन है आप भी उनके इस कमबैक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

 144 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!