Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

Video: ‘नीच’ बयान पर अड़े कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, कहा- मैं अपने हर शब्‍द पर कायम हूं

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने लोकसभा चुनाव खत्म होने से ठीक पहले अपने ‘नीच आदमी’ (neech aadmi) वाले बयान पर टिप्‍पणी करते हुए एकबार फ‍िर देश के सियासी माहौल को गरमा दिया है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने अपने एक लेख में साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर दिए गए अपने विवादित बयान ‘नीच किस्म का आदमी’ को ‘सही’ ठहराया है। वहीं भाजपा ने इस बयान पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कांग्रेस नेता को ‘एब्‍यूजर इन चीफ’ (abuser-in-chief) बताया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अय्यर ने उक्‍त बयान के बारे में कहा कि ‘मैं अपने लेख के जरिए बताना चाहता हूं कि मैं अपने हर शब्‍द पर कायम हूं। मैं किसी तर्क वितर्क में नहीं पड़ना चाहता हूं।’ बता दें कि साल 2017 में मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘नीच किस्‍म का आदमी’ वाक्‍य का प्रयोग किया था। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आए इस बयान को लेकर काफी सियासी हंगामा मचा था और इस बयान की तीखी आलोचना हुई थी। इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने अय्यर को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

ऐसे में जब लोकसभा के सातवें चरण का मतदान अभी बाकी है, मणिशंकर अय्यर ने अपने लेख में पूर्व के बयान को जस्टिफाई करते हुए सियासी सियासी तपिश बढ़ाने का काम किया है। उन्‍होंने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल बयानों का हवाला देते हुए लिखा है, ‘याद है साल 2017 में मैंने मोदी को क्‍या कहा था, क्‍या मैंने सही भविष्‍यवाणी नहीं की थी…’ अय्यर ने कहा कि वह (नरेंद्र मोदी) सभ्‍य आदमी नहीं हैं। जैसा की देखा जा रहा है इस तरह की गंदी राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर जवानों की शहादत करने का भी आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के मौसम में अपने नेताओं की हालिया बयानबाजियों के कारण कांग्रेस को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं। अभी एक दिन पहले ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिया गया एक विवादित बयान सामने आया था। खड़गे ने रविवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि वह (नरेंद्र मोदी) जहां भी जाते हैं, कहते हैं कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। क्या आपमें से कोई भी इस बात को मानता है…? यदि हमें (कांग्रेस) 40 से ज्यादा सीटें मिल गईं तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे…?

बता दें कि बृहस्‍पतिवार को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में सवालों को खारिज करते हुए कहा था कि ‘हुआ तो हुआ’। इस बयान को लेकर मचे सियासी हंगामे के बीच राहुल गांधी के संज्ञान लेने पर पित्रोदा ने शुक्रवार को माफी मांग ली थी। 1984 के सिख विरोधी दंगों में हजारों सिख मारे गए थे। यह काफी संवेदनशील मुद्दा माना जाता है, खासकर दिल्‍ली के लिए जिस पर इन दंगों का काफी बुरा असर पड़ा था।

 119 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!