Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

नगर निगम से जुड़े नए क्षेत्र की हकीकत, अतिक्रमण और गंदगी से परेशान वाशिंदे

देहरादून। नगर निगम में पहली बार शामिल हुए मोहब्बेवाला क्षेत्र में समस्याओं की भरमार है। यहां बेल रोड और ग्राफिक एरा रोड से लगी बस्तियों में रहने वाले लोग अतिक्रमण और गंदगी से परेशान हैं। सड़क तक फैले अतिक्रमण के चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि जगह-जगह कूड़ा बिखरा होने से आबो-हवा भी दूषित है।

सहारनपुर रोड से लगे मोहब्बेवाला में यूं तो औद्योगिक क्षेत्र, बड़े शो-रूम और संस्थान बसे हुए हैं। इन संस्थानों में हर दिन हजारों लोग समस्याओं से दो-चार होते हैं। इसके अलावा क्षेत्र की बेल रोड, ग्राफिक एरा रोड, चंद्रबनी चौक और इसके आसपास की आबादी वाले क्षेत्र के लोग भी समस्याओं से परेशान हैं।

बेल रोड में आबादी हर दिन बढ़ती जा रही है। यह रोड क्लेमनटाउन और सहारनपुर रोड को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग भी है। इस रोड से हर दिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। यहां आसपास के घरों में सेना के अधिकारी, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं रहते हैं।

ग्राफिक एरा जैसे बड़े संस्थान के होने के चलते यहां खासी चहल-पहल रहती है। सड़क तक फैले अतिक्रमण से बेल रोड पर जाम की समस्या तो पनप ही रही है, पैदल राहगीरों को का चलना भी दूभर होता जा रहा है। कच्चे, पक्के, अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण चारों ओर पसरा हुआ है। इससे बड़े वाहन तो दूर बाइक और छोटी कारें भी आवाजाही के दौरान जाम में फंस जाती हैं।

सड़क के दोनों तरफ क्षतिग्रस्त नाली है। नालियों की सफाई तभी होती है, जब यहां बारिश के चलते जलभराव हो जाता है। अन्यथा आज तक नालियां साफ नहीं हुईं। यही नहीं घर और आसपास की सड़क, खाली प्लाट में गंदगी अंबार लगे हुए हैं। इसके अलावा बंदरों के आतंक से भी लोग परेशान हैं। आए दिन यहां बंदर किसी न किसी को घायल कर देते हैं, घरों के आंगन व छतों से सामान उठा ले जाना तो बंदरों के लिए आम बात है।

नगर निगम में शामिल होने के बाद यहां के निवासियों को उम्मीद थी कि कुछ सुधार होगा, लेकिन फिलहाल उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

डंपरों ने तोड़ दी सड़कें 

बेल रोड पर रेत और बजरी से भरे भारी डंपर आवाजाही करते हैं। इससे नालियां और सड़कों को खासा नुकसान पहुंच रहा है। दिन-रात डंपरों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। पुलिस और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए यह समस्या ज्यादा विकट बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का दर्द 

बेल रोड निवासी गुलशेर के अनुसार साफ-सफाई के कोई इंतजाम नहीं हैं। सड़क और नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। इसमें कभी सुधार होगा, इसके आसार कम ही हैं।

बेल रोड निवासी रमेश असवाल कहते हैं कि अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। सड़क तक व्यापारियों ने दुकानें सजा दी हैं। इसमें सुधार होना चाहिए। ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।

बेल रोड की रहने वाली अरुणा लींबू के मुताबिक बरसात में मोहल्ले की सड़कें तालाब बन जाती हैं। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हुई हैं।

बेल रोड निवासी कर्नल अमितवीर पांडया के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान यहां नजर नहीं आता। सफाई के नाम पर बजट खर्च हो रहा है, लेकिन यहां लोग कूड़ा सड़क, नाली और खाली जगह पर फेंक रहे हैं।

मोहब्बेवाला निवासी रोहित क्षेत्र का कहना है कि आंतरिक सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह टूट-फूट होने से गड्ढे बने हुए हैं। सुधार के कोई इंतजाम नहीं है।

चंद्रबनी चौक निवासी विवेक कुमार के अनुसार कूड़ा उठाने के नाम पर सौ रुपये दे रहे हैं। लेकिन, न तो वाहन आते हैं और न ही सफाई होती है। इससे गंदगी सड़क पर बिखरी रहती है।

बेल रोड निवासी पिंकी देवी कहती हैं कि नगर निगम बनने के बाद सफाई की उम्मीद जगी थी, लेकिन फिलहाल निगम की नजरें यहां नहीं पड़ीं। नालियों में फैली गंदगी बीमारी को न्योता दे रही है।

बेल रोड निवासी सौरभ के अनुसार सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हो रखा है। नालियां कूड़े से भरी पड़ी है। व्यवस्था नाम की कोई चीज यहां नहीं दिखती।

मोहब्बेवाला निवासी मुनिबा के अनुसार क्षेत्र में नालियां टूटी पड़ी हैं। गंदगी से बदबू उठ रही है। पानी की निकासी न होने से बारिश के दौरान सड़क और गलियां तालाब बन जाती हैं।

मोहब्बेवाला निवासी पूजा छाबड़ा के मुताबिक सहारनपुर रोड हो या फिर आंतरिक बाजार। पार्किंग और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क पर लंबा जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं।

 61 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!